Buy High Quality BacklinksNettoyage professionnel en SavoieInstant URL Indexingcasino link building servicesbuy cheap backlinkWebshellfast google indexingBuy hidden backlinksPremium Backlinks for SEObuy backlinkshacklink satin alBuy Hidden Backlinkchambery porn주소모음
तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से एक्टिवा सवार बुजुर्ग की मौत, आरोपी चालक पर केस दर्ज - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Panipat: 17 जुलाई के शुभारंभ मुहूर्त पर विवाद, आचार्य ने वैदिक परंपराओं का हवाला दिया Chandigarh: पंजाब में एसआईआर अभियान को रफ्तार, दो दिन के विशेष शिविरों में 30 लाख से अधिक गणना प्रपत्र जमा New Delhi: वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी टूरिस्ट बोट पलटी, कंपनी ट्रिप पर गए 15 लोगों की मौत New Delhi: नए वोटर पंजीकरण नियमों में बदलाव, परिवार की पुरानी वोटर एंट्री की जानकारी भी मांगेगा फॉर्म-6 Amritsar: पंजाब में कमजोर पड़ा मानसून, अगले चार दिन हल्की बारिश के ही आसार Chandigarh: पंजाब के हर थाने में महिला हेल्प डेस्क बनी सहारा, 2.31 लाख से अधिक शिकायतें पहुंचीं Chandigarh: पंजाब में अब साइन बोर्ड पर पंजाबी होगी सबसे ऊपर, सरकार ने दिए सख्त पालन के निर्देश Chandigarh: BLO ड्यूटी के लिए छुट्टी वाले दिन खुले स्कूल, कर्मचारियों ने उठाया एवजी अवकाश का मुद्दा Tarn Taran: पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए भेजी गई 55 करोड़ की हेरोइन बरामद, तरनतारन में BSF-पुलिस का बड़ा ऑपरेशन New Delhi: कल से यूरोप दौरे पर जाएंगे पीयूष गोयल, व्यापार, निवेश और भारत-ईयू एफटीए पर होगी अहम बातचीत New Delhi: शिलांग में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन, ई-गवर्नेंस और प्रशासनिक सुधारों पर होगा मंथन Dehradun: 'भविष्य के युद्ध तकनीक और संयुक्त सैन्य शक्ति से जीते जाएंगे' : पूर्व सीडीएस जनरल अनिल चौहान
Logo
Uturn Time
जीरकपुर 09 Feb : छत्त गांव के पास शताबगढ़ रोड पर तेज रफ्तार और लापरवाही से बाइक चलाने के कारण हुए सड़क हादसे में एक बुजुर्ग की मौत हो गई। मृतक की पहचान 62 वर्षीय मलखान सिंह के रूप में हुई है, जो गांव छत्त के निवासी थे। पुलिस ने मृतक के बेटे हुक्म चंद के बयान पर आरोपी बाइक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दिए बयान में हुक्म चंद ने बताया कि 5 फरवरी को वह अपने पिता मलखान सिंह के साथ अपनी बहन को डेराबस्सी छोड़कर वापस गांव छत्त लौट रहे थे। हुक्म चंद अपने मोटरसाइकिल पर था, जबकि उनके पिता एक्टिवा (PB-70-M-5011) पर सवार होकर आगे चल रहे थे। जब वे शताबगढ़ रोड पर पटवारियों की जमीन के पास पहुंचे, तभी सामने से आ रही एक मोटरसाइकिल (HR-01-AA-6808) के चालक ने गलत साइड से तेज रफ्तार में आकर उनके पिता की एक्टिवा को टक्कर मार दी। हादसे में मलखान सिंह को गंभीर चोटें आईं और वह मौके पर ही बेहोश हो गए। बाइक चालक भी टक्कर के बाद सड़क किनारे गिर गया। आरोपी चालक ने अपना नाम छवि कुमार पुत्र राजेश्वर साहनी, निवासी गांव छत्त बताया। इसके बाद परिजन घायल मलखान सिंह को निजी वाहन से इलाज के लिए जीएमसीएच-32 चंडीगढ़ लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस के अनुसार जीएमसीएच-32 से मेडिकल रुक्का मिलने के बाद मामले की जांच शुरू की गई। बाद में घायल की मौत होने पर हुक्म चंद अपने ससुर जर्नैल सिंह के साथ थाना जीरकपुर पहुंचे और लिखित बयान दर्ज करवाया। पुलिस ने आरोपी बाइक चालक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 281, 106(1) और 324(4) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की लापरवाही और तेज रफ्तार के कारण यह हादसा हुआ। मामले की जांच जारी है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।