चरणजीत सिंह चन्न
जगरांव/यूटर्न/9 फरवरी। भारतीय जनता पार्टी जिला जगराओं की ओर से स्थानीय मलिक चौक, जी.टी. रोड पर पार्टी के नए जिला कार्यालय का उद्घाटन पूरे धार्मिक श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। इस अवसर पर सबसे पहले सर्वत्र भलाई की अरदास की गई तथा श्री सुखमनी साहिब जी के पाठ के भोग डाले गए। इस कार्यक्रम की अगुवाई भाजपा के जिला अध्यक्ष डॉ. रजिंदर शर्मा ने की। नए कार्यालय के उद्घाटन अवसर पर संबोधित करते हुए डॉ. शर्मा ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर गेजा राम वाल्मीकि, अमरीक सिंह अलीवाल, सुमित अरोड़ा, कंवर नरेंद्र पाल, गौरव खुल्लर, राज वर्मा, प्रदीप जंड, गुरसिमरन सिंह, नवनीत गुप्ता शिशु, टोनी वर्मा, जगदेव देओल, प्रभजोत सिंह जोती, जगजीवन सिंह रकबा, हरकंवलजीत सिंह, जगतार सिंह बांगड़ और कृष्ण कुमार प्रमुख रुप से शामिल रहे। इस अवसर पर दर्शन शम्मी, सुशील जैन, गुरजंट सिंह, बीबी सरबजीत कौर, गुरदियाल सिंह, कुलवंत भारती, गौरव गुप्ता, प्रद्युमन बंसल, राजपाल जैन, सौरव गर्ग, शुभम मुल्लांपुर, सुरेश गर्ग, राज वर्मा, अंकुश धीर, विवेक भारद्वाज, ललित मोहन जैन, अनुराग मंगला, हरविंदर सिंह, पंडित विपिन जी, सुशील गोयल, जनक राज, दलीप, अमृत पाल, शम्मी, जतिंदर सहगल, जिंदर पाल धीमान, निर्मल भुल्लर और सुरेश खन्ना सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
----