Uturn Time
Breaking
सुबह-सुबह 8 से 10 गाड़ियों में पहुंची सेंट्रल जीएसटी की टीमें, सुधीर फोर्जिंग में दस्तावेजों की जांच शुरू Chandigarh: हरियाणा में आयुष सेवाओं को मिलेगा विस्तार, हिसार आयुष अस्पताल अगस्त 2026 तक होगा शुरू Shimla: हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला, 5,600 से अधिक पदों पर होगी भर्ती; आशा वर्करों और शिक्षकों को भी राहत Chandigarh: हरियाणा में लर्निंग लाइसेंस के नियम बदले, अब पहले सीखनी होगी सेफ ड्राइविंग और फर्स्ट एड New Delhi: दिल्ली प्रदर्शन में 65 लोग घायल, आरएमएल अस्पताल में भर्ती; पुलिसकर्मी भी शामिल New Delhi: भारत और बेनिन मिलकर मजबूत करेंगे चुनाव प्रबंधन व्यवस्था, निर्वाचन कर्मियों के प्रशिक्षण पर बनी सहमति New Delhi: राहुल गांधी का सरकार पर हमला, बोले- छात्रों की आवाज दबाना लोकतंत्र के खिलाफ New Delhi: राष्ट्रपति मुर्मु की मोल्दोवा यात्रा: कृषि, एआई और डिजिटल क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति Kolkata: दिल्ली छात्र आंदोलन पर ममता का केंद्र पर हमला, बोलीं- लोकतंत्र में लाठी नहीं, संवाद होना चाहिए Chandigarh: 2027 विधानसभा चुनाव लड़ेंगे अमृतपाल सिंह, 'वारिस पंजाब दे' ने सीएम चेहरा घोषित किया Mohali: एयरोट्रोपोलिस विस्तार के लिए 3,523 एकड़ भूमि अधिग्रहण का अवॉर्ड जारी, किसानों को मिलेंगे 23,457 करोड़ रुपये Chandigarh: बेअदबी केस में एसआईटी के सामने पेश हुए सुखबीर बादल, बोले- जांच में करूंगा पूरा सहयोग
Logo
Uturn Time
लड़की के परिवार वालों पर विधायक के घर घुसकर 20 तोले सोना चोरी करने का भी आरोप लुधियाना/यूटर्न/8 फरवरी। लुधियाना के हल्का साउथ से आम आदमी पार्टी की विधायक राजिंदर पाल कौर छीना के बेटे को ऑस्ट्रेलिया में पीआर दिलाने का झांसा देकर एक लड़की ने पहले शादी कर ली। फिर लड़के वालों का 50 लाख रुपए लगवाकर स्टडी वीजा पर ऑस्ट्रेलिया गई। वहां पर उसने पीआर फाइल से लड़के का नाम कटवाकर ठगी कर डाली। वहीं लड़की के मायके वालों पर विधायक के घर घुसकर 20 तोले सोना और कीमती सामान चुराने के भी आरोप है। इस संबंधी विधायक छीना के पति हरप्रीत सिंह की और से उच्च अधिकारियों को शिकायत दी गई। जिसके बाद थाना डाबा की पुलिस ने एमजेके नगर के हरप्रीत सिंह की शिकायत पर उनकी बहू मोहाली की नवनीत कौर, उसके पिता तेजा सिंह नागरा, माता हरपाल कौर, पटियाला के काका सिंह, फलोल सिंह, संगरुर के अमर सिंह, सुखदेव सिंह पटवारी और उसकी पत्नी के खिलाफ अलग अलग धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। लड़की के स्टडी वीजा पर खर्च किए थे 50 लाख शिकायतकर्ता हरप्रीत सिंह द्वारा पुलिस को दिए बयानों के मुताबिक उनके बेटे नवकीरनजीत सिंह की शादी 2013 में नवनीत कौर के साथ हुई थी। शादी के बाद नवनीत द्वारा पहले खुद विदेश जाने और फिर नवकीरनजीत को ऑस्ट्रेलिया ले जाकर पीआर कराने का भरोसा दिया था। जिसके लिए नवकीरनजीत सिंह के परिवार यानि कि विधायक राजिंदर पाल कौर छीना और उनके पति हरप्रीत सिंह की और से लड़की के स्टडी वीजा पर ऑस्ट्रेलिया जाने और वहां रहने और कॉलेज की फीस पर करीब 50 लाख रुपए खर्च किए थे। चोरी का विरोध करने पर फाइल से कटवाया नाम शिकायतकर्ता का आरोप है कि नवनीत कौर द्वारा कुछ समय बाद स्पाउस वीजा पर नवकीरनजीत को भी विदेश बुला लिया गया। इस बीच नवनीत कौर के मायके वाले विधायक छीना के घर आए। जिन्होंने घर की अलमारी से 20 तोले सोने के गहने और कीमती सामान चोरी कर लिया। इस संबंधी नवकीरनजीत ने नवनीत से पूछा तो वह झगड़ा करने लगी। जिसके बाद उसने पीआर फाइल से नवकीरनजीत का नाम कटवा दिया। पत्नी के धोखे से विदेश में फंसा नवकीरनजीत सिंह जिस वजह से नवकीरनजीत विदेश में फंस गया। विधायक के पति हरप्रीत सिंह द्वारा जब आरोपियों से 50 लाख रुपए और चोरी किए गहने वापिस मांगें तो वह टाल मटोल करने लगे और फिर इंकार कर दिया। जिससे परेशान होकर उन्होंने पुलिस को शिकायत दी। ----