Uturn Time
Breaking
सुबह-सुबह 8 से 10 गाड़ियों में पहुंची सेंट्रल जीएसटी की टीमें, सुधीर फोर्जिंग में दस्तावेजों की जांच शुरू Chandigarh: हरियाणा में आयुष सेवाओं को मिलेगा विस्तार, हिसार आयुष अस्पताल अगस्त 2026 तक होगा शुरू Shimla: हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला, 5,600 से अधिक पदों पर होगी भर्ती; आशा वर्करों और शिक्षकों को भी राहत Chandigarh: हरियाणा में लर्निंग लाइसेंस के नियम बदले, अब पहले सीखनी होगी सेफ ड्राइविंग और फर्स्ट एड New Delhi: दिल्ली प्रदर्शन में 65 लोग घायल, आरएमएल अस्पताल में भर्ती; पुलिसकर्मी भी शामिल New Delhi: भारत और बेनिन मिलकर मजबूत करेंगे चुनाव प्रबंधन व्यवस्था, निर्वाचन कर्मियों के प्रशिक्षण पर बनी सहमति New Delhi: राहुल गांधी का सरकार पर हमला, बोले- छात्रों की आवाज दबाना लोकतंत्र के खिलाफ New Delhi: राष्ट्रपति मुर्मु की मोल्दोवा यात्रा: कृषि, एआई और डिजिटल क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति Kolkata: दिल्ली छात्र आंदोलन पर ममता का केंद्र पर हमला, बोलीं- लोकतंत्र में लाठी नहीं, संवाद होना चाहिए Chandigarh: 2027 विधानसभा चुनाव लड़ेंगे अमृतपाल सिंह, 'वारिस पंजाब दे' ने सीएम चेहरा घोषित किया Mohali: एयरोट्रोपोलिस विस्तार के लिए 3,523 एकड़ भूमि अधिग्रहण का अवॉर्ड जारी, किसानों को मिलेंगे 23,457 करोड़ रुपये Chandigarh: बेअदबी केस में एसआईटी के सामने पेश हुए सुखबीर बादल, बोले- जांच में करूंगा पूरा सहयोग
Logo
Uturn Time
गम्सा एक्सपो में उमड़ा कारोबारियों का सैलाब, तीसरे दिन 30 हजार से अधिक विजिटर

हाई-एंड मशीनरी में कॉस्ट कटिंग और ऑटोमेशन बनी आकर्षण का केंद्र : प्रधान गुरप्रीत
लुधियाना, 8 फरवरी। गारमेंट्स, टैक्सटाइल, वॉशिंग, फिनिशिंग, इम्ब्रॉयडरी, प्रिंटिंग, डाइंग और स्टिचिंग मशीनरी व एक्सेसरीज पर आधारित 10वें गम्सा एक्सपो के तीसरे दिन जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। प्रदर्शनी में विजिटरों की संख्या 30 हजार का आंकड़ा पार कर गई, जिससे उद्योग जगत में इसके बढ़ते महत्व का अंदाजा लगाया जा सकता है। यूरोप–इंडिया फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) के मद्देनजर बड़ी संख्या में कारोबारी मास प्रोडक्शन से लेकर क्वालिटी मैन्युफैक्चरिंग के लिए नई तकनीकों से अपडेट होते नजर आए। गम्सा एक्सपो के प्रधान गुरप्रीत सिंह केपी ग्लोबल और चेयरमैन राम कृष्ण ने बताया कि इस एक्सपो का मुख्य उद्देश्य मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हो रहे बदलावों से अवगत कराना है। उन्होंने कहा कि प्रदर्शनी में विभिन्न देशों की अत्याधुनिक मशीनरी का प्रदर्शन किया गया है, जिसका फोकस इंडस्ट्री की प्रमुख समस्याओं — कॉस्ट कटिंग और मैनपावर शॉर्टेज — के समाधान के तौर पर ऑटोमेशन और एनर्जी सेविंग टेक्नोलॉजी पर रखा गया है। उन्होंने बताया कि एक्सपो में हाई-एंड सर्कुलर, अल्ट्रा-कॉम्पैक्ट फ्लैट निटिंग, इम्ब्रॉयडरी, प्रिंटिंग, डाइंग, वॉशिंग और फिनिशिंग मशीनरी का लाइव डेमो आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। तत्काल ट्रेनिंग सेंटर्स की स्थापना जरूरी : भूपेश जैन गोल्ड स्टोन इंटरनेशनल के एमडी भूपेश जैन ने कहा कि इंडस्ट्री में स्किल्ड मैनपावर की भारी कमी लगातार बढ़ती जा रही है। इसी कारण इस वर्ष उन्होंने एनर्जी सेविंग और ऑटोमेशन आधारित फ्लैट मशीनों की डिस्प्ले की है, जिसे विजिटर्स की अच्छी प्रतिक्रिया मिली है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि लुधियाना इंडस्ट्री के उज्ज्वल भविष्य और यूरोप–इंडिया FTA का पूरा लाभ उठाने के लिए तत्काल ट्रेनिंग सेंटर्स की स्थापना जरूरी है, ताकि पर्याप्त स्किल्ड मैनपावर तैयार की जा सके।