Uturn Time
Breaking
Amritsar: ऑपरेशन ब्लू स्टार की याद में Akal Takht में धार्मिक कार्यक्रम शुरू, संगत में भावुक माहौल Chandigarh: बेअंत सिंह हत्याकांड के दोषी हवारा ने मांगी राहत, मां की देखभाल के लिए पैरोल की मांग Hisar: मेजर अमित कुमार ने किया हिसार का नाम रोशन, उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मिला सम्मान Hisar: रिश्वतखोरी पर एसीबी का शिकंजा, हिसार में दो पटवारी सहित तीन गिरफ्तार Chandigarh: हरियाणा एसीबी की नई पहल, मोबाइल एप के जरिए भ्रष्टाचार पर लगेगा अंकुश New Delhi: मालवीय नगर अग्निकांड के बाद प्रशासन सक्रिय, पीड़ितों को आर्थिक सहायता देने का निर्णय, मृतकों के परिवारों को 10 लाख New Delhi: ईडी की बड़ी कार्रवाई से हड़कंप, सलीम डोला सिंडिकेट के 21 ठिकानों पर छापेमारी Ludhiana: बिट्टू गुंबर गौसेवा के लिए पूरी तरह समर्पित हैं: दर्शन लाल बवेजा Ludhiana: राजा वडिंग के नेतृत्व में 2027 चुनावों के लिए कांग्रेस पूरी तरह सक्रिय: विपन अरोड़ा Sonipat: उपायुक्त नेहा से मिले पीएम केयर्स योजना के बच्चे, उज्जवल भविष्य को लेकर हुई बातचीत Rewari: हरियाणा में पेयजल व्यवस्था को लेकर सरकार सख्त, रणबीर गंगवा बोले- अधिकारियों की लापरवाही नहीं चलेगी New Delhi: मालवीय नगर अग्निकांड पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता सख्त, अधिकारियों के साथ शुक्रवार को होगी समीक्षा बैठक
Logo
Uturn Time
लुधियाना/यूटर्न/8 फरवरी। विधानसभा क्षेत्र लुधियाना उत्तरी से विधायक चौधरी मदन लाल बग्गा ने वार्ड नंबर 89 के अंतर्गत छावनी मोहल्ला में नई सड़कों के निर्माण कार्यों का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उनके साथ पार्षद अमन बग्गा, लाला सुरिंदर अटवाल, प्रदीप नागर, बादशाह, अवतार मलिक, पाली मलिक सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी भी उपस्थित थे। इस दौरान विधायक बग्गा ने बताया कि इन सड़कों की हालत बेहद जर्जर थी और पिछली सरकारों ने इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया। उन्होंने कहा कि इन सड़कों के निर्माण से जहां आवागमन सुगम होगा, वहीं क्षेत्र के विकास को भी गति मिलेगी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सड़क निर्माण कार्य तय समय सीमा के भीतर पूरा किया जाए, ताकि क्षेत्रवासियों को इसका शीघ्र लाभ मिल सके। उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्माण कार्यों में प्रयुक्त सामग्री की गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा और लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने आगे कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी की सरकार आम लोगों की अपनी सरकार है, जो बुनियादी सुविधाएं प्राथमिकता के आधार पर उपलब्ध कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। ----