Uturn Time
Breaking
कनाडा में पंजाबी के घर सवा करोड़ की चोरी, रोते हुए महिला बोली- 5 माह पहले मकान लिया, 2 मिनट में सब बर्बाद हुआ नूरां सिस्टर्स के पिता उस्ताद मीर की हालत गंभीर, आर्थिक मदद की लगाई गुहार अंतरराज्यीय हथियार तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, 3 आरोपी हथियारों सहित किए अरेस्ट, पाकिस्तानी तस्करों से जुड़े तार जीरकपुर में आरक्षण को लेकर बवाल, अनुसूचित जाति संगठनों ने जताया कड़ा विरोध CBSE 10वीं बोर्ड में 500/500 लाकर परफेक्ट स्कोर किया:पिता ने कहा था- 33% में भी दिक्कत नहीं; आयुष्मान ने बताए तैयारी के सीक्रेट्स ग्राउंड रिपोर्टमदुरै से करीब 15 किमी दूर तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी है। चंडीगढ़ में वॉकिंग ट्रैक पर दौड़ी कार:पुलिस तैनात, नहीं लगी भनक; ड्राइवर बोला- मेरे पास परमिशन, दस्तावेजों समेत पुलिस स्टेशन बुलाया पंजाब-चंडीगढ़ में बढ़ी गर्मी, बारिश की संभावना नहीं:कल से चलेगी हीट वेव, रातें भी रहेंगी गर्म; हीट स्ट्रोक यूनिट तैयार पठानकोट पुलिस ने एक्टिवा सवार 3 युवकों को हेरोइन और ड्रग मनी सहित काबू किया है औजला के गाने पर सिद्धू की नई रील:अमृतसर में काला कुर्ता और गले में पहना कंठा, गाना लगाया- गबरू पुत्त पंजाब दा पंजाब में बेअदबी मामलों की जांच के लिए नई SOP:SHO मौके पर जाएगा, साजिश और फंडिंग तक जांच, 60-90 दिन में चालान इंस्टाग्राम सब्सक्रिप्शन कंटेंट पर बवाल: Vishnu Priya के खिलाफ केस दर्ज
Logo
Uturn Time
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन जल्द ही भारत का दौरा करने वाले हैं।
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन जल्द ही भारत दौरे पर आने वाले हैं। इस दौरान उनकी सुरक्षा से जुड़ी कई खास चीज़ें वे अपने साथ लेकर चलते हैं। इनमें एक पोर्टेबल लैब के साथ-साथ टॉयलेट का होना भी खास तौर पर चर्चा में है। इसी बीच यह भी जानकारी सामने आई है कि रूसी सुरक्षा एजेंसियों की एक टीम पहले ही भारत पहुंच चुकी है। आइए जानते हैं पुतिन की सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े कुछ अहम पहलू। बताया जा रहा है कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन इस महीने की 4 और 5 तारीख को भारत का दौरा करेंगे। इस यात्रा को लेकर पहले से ही कड़े सुरक्षा इंतज़ाम किए गए हैं। पुतिन जैसे शक्तिशाली नेता के लिए सुरक्षा व्यवस्था स्वाभाविक रूप से बेहद सख्त होती है। दरअसल, किसी भी देश का राष्ट्राध्यक्ष जब दूसरे देश की यात्रा करता है तो उसके लिए विशेष सुरक्षा प्रोटोकॉल होता है, लेकिन रूसी राष्ट्रपति के मामले में यह और भी अलग व कड़ा माना जाता है। द मॉस्को टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, पुतिन जहां भी जाते हैं, वहां उनकी एक “अदृश्य सेना” पहले से ही तैनात हो जाती है। यह सुरक्षा बल स्थानीय लोगों और माहौल में इस तरह घुल-मिल जाता है कि किसी को इसकी भनक तक नहीं लगती। इस दौरान पुतिन की विशेष सुरक्षा टीम उनके जीवन से जुड़े लगभग हर पहलू पर नज़र रखती और नियंत्रण करती है— वे क्या खाते हैं, यहां तक कि उनके शरीर से निकलने वाले अपशिष्ट तक पर निगरानी रखी जाती है।