स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में पीएयू स्कूल में हुई प्रतियोगिता में भारतीय विद्या मंदिर की टीम ने दमदार प्रदर्शन कर खिताब जीता। जैवीर, सार्थिक, प्रांशुल, स्वयं, सुखदीप, ज्यंत समेत टीम के सभी खिलाड़ियों ने बेहतरीन तालमेल और अनुशासन दिखाया। स्कूल प्रबंधन ने इस उपलब्धि का श्रेय खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत, दृढ़ संकल्प और कोच साहिल शर्मा के मार्गदर्शन को दिया।
लुधियाना : भारतीय विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल, ऊधम सिंह नगर की अंडर-14 हैंडबॉल टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जोनल स्पोर्ट्स चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम कर लिया। प्रतियोगिता 10 और 11 अगस्त को पीएयू स्कूल में आयोजित की गई।
स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में आयोजित इस प्रतियोगिता में विभिन्न स्कूलों की टीमों ने हिस्सा लिया। भारतीय विद्या मंदिर के खिलाड़ियों ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार खेल कौशल, अनुशासन और टीम भावना का प्रदर्शन किया।
विजेता टीम में जैवीर, सार्थिक, प्रांशुल, स्वयं, सुखदीप, ज्यंत, ओम कुमार, कविश शर्मा, अनिकेत शर्मा, दिव्यम, धीरज धीर, तारुष कपूर, मयंक, प्रिंस और अर्श शामिल रहे।
स्कूल के प्रधानाचार्य पवन सूद ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए इसे उनकी मेहनत, अनुशासन और दृढ़ संकल्प का परिणाम बताया। उन्होंने टीम के प्रशिक्षक साहिल शर्मा के मार्गदर्शन की भी सराहना की।