लुधियाना/यूटर्न/8 जुलाई। पुलिस विभाग में सेवाएं दे रहे जगतार सिंह को उनकी बेहतर सेवाओं के लिए पदोन्नति दी गई है। जॉइंट कमिश्नर ऑफ पुलिस (लुधियाना) रूपिंदर सिंह ने जगतार सिंह को स्टार लगाते हुए इंस्पेक्टर पद पर प्रमोट किया। इस अवसर पर पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने जगतार सिंह को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं और उम्मीद जताई कि वह आगे भी पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ अपनी सेवाएं निभाते रहेंगे। जगतार सिंह ने पदोन्नति के लिए विभागीय अधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह अपनी जिम्मेदारियों को पूरी मेहनत और लगन से निभाएंगे।
----