Buy High Quality BacklinksNettoyage professionnel en SavoieInstant URL Indexingcasino link building servicesbuy cheap backlinkWebshellfast google indexingBuy hidden backlinksPremium Backlinks for SEObuy backlinkshacklink satin alBuy Hidden Backlinkchambery porn
Kurukshetra: बीटेक पानी पूरी वाली” बुलेट लेडी तापसी उपाध्याय का गीता कन्या विद्यालय में हुआ भव्य स्वागत - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
बुलेट पर सफर और पानी पूरी का हुनर, तापसी उपाध्याय बनीं छात्राओं की प्रेरणा
कुरुक्षेत्र (परमिंदर सिंह) : गीता कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आज एक प्रेरणादायक अवसर रहा, जब देश की प्रसिद्ध इन्फ्लुएंसर, सोशल एंटरप्रेन्योर एवं हेल्थ एक्टिविस्ट तापसी उपाध्याय का विद्यालय परिवार द्वारा गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस अवसर पर तापसी के दोनों भाई, संकुल प्रमुख व गीता निकेतन विद्या मंदिर, मोहन नगर के प्रधानाचार्य यशपाल वधवा, ग्रामीण शिक्षा समिति के उपाध्यक्ष गुलशन ग्रोवर, बालिका शिक्षा प्रांत प्रभारी सरोज सैनी ,गीता सह शिक्षा विद्यालय की प्रधानाचार्या राजकुमारी, विद्यालय की पूर्व आचार्या व मेजर नितिन बाली गीता निकेतन विद्या मंदिर, सुंदरपुर की प्रधानाचार्या मंजुला , मेजर नितिन बाली गीता निकेतन विद्या मंदिर विद्यालय की प्रबंध समिति की महिला उपाध्यक्षा ममता सूद, गीता सह शिक्षा विद्यालय की प्रबंध समिति की महिला सदस्य किरण गर्ग व उत्तर क्षेत्र संस्कृति बोध परियोजना के प्रमुख अनिल कुलश्रेष्ठ उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मां शारदा के सम्मुख दीप प्रज्वलन कर वंदना के साथ किया गया l विद्यालय प्रधानाचार्या सुमन बाला ने आए हुए अतिथियों का परिचय करवाया व तापसी को पुष्प माला पहनाकर एवं उत्तरीय तथा स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया । उन्होंने बताया कि तापसी उपाध्याय कंप्यूटर साइंस में बीटेक और बीए (HEP) की डिग्री प्राप्त कर वर्तमान में अपनी RE बुलेट बाइक से ‘ओबेसिटी मुक्त भारत – इंडिया टूर’ पर हैं। अब तक वे 20 राज्यों, 200 से अधिक शहरों में लगभग 600 अभियानों के जरिए 5 लाख से अधिक युवाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक कर चुकी हैं। सरोज सैनी ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि हम सब को आगे बढ़ना है। हमें अपने अधिकारों को जानते हुए कर्तव्यों का भी पालन करना चाहिए । नदी से तुलना करते हुए उन्होंनें कहा कि बच्चियों को मर्यादा में रहना चाहिए व समाज का सम्मान करना चाहिए। गुलशन ग्रोवर ने कहा कि एक महिला पूरे समाज को सशक्त कर सकती है पर उसके लिए पहले उसे स्वयं सशक्त होना पड़ेगा। कोई भी काम छोटा व बड़ा नहीं होता, एक छोटे से काम से भी हम अपना बड़ा नाम कमा सकते हैं, उसके लिए हमें अपने गुरुओं व माता-पिता से मार्गदर्शन लेना होगा व ऊंचाइयों की सीढ़िया पर चढ़ना होगा। इस अवसर पर तापसी ने उपस्थित सभी लोगों को कंफर्ट जोन से बाहर निकलने व चुनौतियों का सामना करते हुए सफलता प्राप्त करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि हमें करियर के साथ कैरेक्टर और सेवा का भाव रखना चाहिए ।स्वस्थ भारत का निर्माण करना ही हमारा लक्ष्य है ,इसके लिए उन्होंने पांच मूल मंत्र दिए जिसमें स्वस्थ भोजन, व्यायाम व योग,पर्यावरण की रक्षा, परिवार के साथ समय बिताना, व समाज में नाम कमाना सम्मिलित है । उन्होंने बच्चों को जंक फूड से बचने, मोटापे के खतरों और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा, “आपका स्वास्थ्य ही आपका असली धन है। पढ़ाई के साथ फिट रहना भी जरूरी है।” अंत में संकुल प्रमुख यशपाल वधवा ने आए हुए सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। "हमारा मिशन- स्वस्थ भारत" के संकल्प के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया ।