Buy High Quality BacklinksNettoyage professionnel en SavoieInstant URL Indexingcasino link building servicesbuy cheap backlinkWebshellfast google indexingBuy hidden backlinksPremium Backlinks for SEObuy backlinkshacklink satin alBuy Hidden Backlinkchambery porn
Panipat: 15 अगस्त तक मेरा युवा भारत पोर्टल पर सघन पंजीकरण एवं जन-जागरूकता अभियान प्रारम्भ - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
युवाओं को जोड़ने के लिए पानीपत में विशेष पंजीकरण अभियान
कुरुक्षेत्र (अश्विनी वालिया) : उप निदेशक सुरमयी शर्मा ने कहा कि युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के विभाग मेरा युवा भारत द्वारा 15 अगस्त 2026 तक पूरे देश में सघन पंजीकरण एवं जन-जागरूकता अभियान संचालित किया जा रहा है। इस राष्ट्रव्यापी अभियान का उद्देश्य अधिक से अधिक युवाओं को मेरा युवा भारत पोर्टल से जोड़ते हुए राष्ट्रीय स्तर पर 5 करोड़ युवाओं के पंजीकरण का लक्ष्य प्राप्त करना है। उन्होंने कहा कि इस अभियान में कुरुक्षेत्र जिले के सभी महाविद्यालयों, विश्वविद्यालयों, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों, विद्यालयों, राष्ट्रीय सेवा योजना की इकाइयों तथा अन्य शिक्षण एवं सामाजिक संस्थाओं में विशेष पंजीकरण शिविर, जन जागरूकता कार्यक्रम, संवाद गोष्ठियां तथा प्रचार-प्रसार गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। मेरा युवा भारत के स्वयंसेवक युवाओं को पोर्टल पर पंजीकरण कराने के साथ साथ उन्हें राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका के प्रति भी जागरूक करेंगे। उप निदेशक सुरमयी शर्मा ने कहा कि मेरा युवा भारत केवल एक पंजीकरण मंच नहीं है, बल्कि युवाओं को राष्ट्र निर्माण से जोड़ने वाला एक सशक्त राष्ट्रीय माध्यम है। इसके माध्यम से युवाओं को समय-समय पर विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग, विकसित वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम, वजट क्वेस्ट अभियान, नेतृत्व विकास कार्यक्रम, कौशल विकास गतिविधियां, स्वच्छता अभियान, वृक्षारोपण, रक्तदान, सामुदायिक सेवा, पर्यावरण संरक्षण, जन जागरूकता अभियान तथा अन्य अनेक राष्ट्रीय कार्यक्रमों में सहभागिता का अवसर प्राप्त होता है। विभिन्न राष्ट्रीय स्तर के आयोजनों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले युवाओं को देश के शीर्ष नेतृत्व के साथ संवाद करने जैसे विशेष अवसर भी प्राप्त हुए हैं। उन्होंने कहा कि अभियान के दौरान प्रत्येक स्वयंसेवक, माई भारत नामित अधिकारी एवं माई भारत स्टूडेंट एम्बेसडर अपने पंजीकरण रेफरल कोड के माध्यम से अधिक से अधिक युवाओं को पोर्टल से जोड़ने के लिए प्रेरित करेंगे। उप निदेशक ने जिला के सभी महाविद्यालयों, राष्ट्रीय सेवा योजना की इकाइयों, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों, विद्यालयों, युवा संगठनों तथा 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के सभी युवाओं से इस अभियान में सक्रिय सहभागिता करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक युवा स्वयं पंजीकरण करने के साथ-साथ अपने मित्रों, सहपाठियों, परिवार के पात्र सदस्यों तथा अपने आसपास के अन्य युवाओं को भी मेरा युवा भारत पोर्टल से जोड़ने का संकल्प ले। सभी पात्र युवा माई भारत डॉट जीओवी डॉट इन पर जाकर सरल प्रक्रिया के माध्यम से अपना पंजीकरण कर सकते हैं तथा राष्ट्र निर्माण की इस महत्वपूर्ण पहल में सहभागी बन सकते हैं।