Uturn Time
Breaking
KEAM 2026: केरल में मेधा की नई सूची जारी, रोशन राजू इंजीनियरिंग और विनायक नारायणन फार्मेसी के टॉपर 94 साल की उम्र में मातृभूमि से फिर जुड़ा रिश्ता, अंतिम इच्छा—“भारतीय बनकर ही विदा होना" नॉर्वे की ‘नॉर्दर्न लाइट्स ट्रेन’ बनी मिसाल, भारत में भी पहाड़ी पर्यटन ट्रेनों की मांग तेज Amritsar: अमृतसर पुलिस का बड़ा खुलासा, अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी गिरोह के 4 सदस्य 10 पिस्तौलों सहित गिरफ्तार New Delhi: राहुल गांधी का संगठन को निर्देश, ‘छात्रों की गूंज’ अभियान को देशभर में मजबूत करने का आह्वान Ladakh: लद्दाख में सेना प्रमुख की समीक्षा, जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने सैनिकों से सतर्क और मिशन-रेडी रहने का आह्वान New Delhi: जेपी नड्डा सोमवार को लॉन्च करेंगे ‘आरोग्य सेतु 2.0’, बनेगा वन-स्टॉप डिजिटल हेल्थ प्लेटफॉर्म Victoria: सेशेल्स पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, राष्ट्रीय वनस्पति उद्यान में राष्ट्रपति हर्मिनी के साथ किया पौधरोपण Panipat: हरियाणा अनुसूचित जाति आयोग के चेयरमैन डॉ रविन्द्र सिहं बलियाला ने एनएफएल में जनसमस्याएं सुनी अगले साल की शुरुआत में ट्रंप के भारत दौरे की संभावना, जल्द ही ट्रेड डील हो सकती है Jagran: वार्ड नंबर 5 में विकास को मिली रफ्तार, 17 लाख की लागत से बनेगा सड़क मार्ग केजरीवाल से मान तक: आप का पंजाब पर फोकस, अब दिल्ली-केंद्रित से पंजाब-केंद्रित हुआ
Logo
Uturn Time
सीमा पार से हथियार सप्लाई नेटवर्क का भंडाफोड़, दो अलग-अलग FIR दर्ज कर आगे की जांच तेज
अमृतसर (Narendra Singh Danu) : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों के तहत पंजाब को सुरक्षित राज्य बनाने के अभियान में बड़ी सफलता हासिल करते हुए अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने सीमा पार अवैध हथियार तस्करी के एक नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस कार्रवाई में चार आरोपियों को 10 आधुनिक पिस्तौलों और दो मोटरसाइकिलों सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रवि सिंह (33) और शरणबीर सिंह उर्फ सन्नी (31), दोनों निवासी गांव महावा (अमृतसर), मनप्रीत सिंह उर्फ मन्नू (21), निवासी गांव निहाला किलचा (फिरोजपुर) तथा पिप्पल सिंह (22), निवासी गांव फतेहवाला हिठाड़ (फिरोजपुर) के रूप में हुई है। बरामद हथियारों में तीन .30 बोर (मेड इन चाइना) पिस्तौल, एक 9 एमएम ग्लॉक (मेड इन ऑस्ट्रिया), एक अन्य 9 एमएम पिस्तौल, पांच अतिरिक्त .30 बोर पिस्तौल तथा नौ जिंदा कारतूस शामिल हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी विदेश में बैठे एक तस्कर के इशारे पर काम कर रहे थे और सीमा पार से हथियारों की खेप मंगवाकर स्थानीय आपराधिक तत्वों तक पहुंचाते थे। पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि खुफिया सूचना के आधार पर पहले रवि सिंह और शरणबीर उर्फ सन्नी को तीन पिस्तौलों सहित गिरफ्तार किया गया था। पूछताछ के दौरान मिले सुरागों के आधार पर आगे की कार्रवाई में दो और पिस्तौल बरामद किए गए। इसके बाद जांच को आगे बढ़ाते हुए पुलिस ने मनप्रीत उर्फ मन्नू और पिप्पल सिंह को भी गिरफ्तार किया, जिनके कब्जे से तीन पिस्तौल बरामद हुए। आगे की पूछताछ में दो और हथियारों की बरामदगी हुई, जिससे पूरे नेटवर्क का खुलासा हुआ। पुलिस के अनुसार, आरोपियों में से शरणबीर उर्फ सन्नी और रवि सिंह पहले से ही हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट के तहत दर्ज एक मामले में वांछित थे। जांच में यह भी सामने आया है कि सभी आरोपी अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे इलाकों से जुड़े हुए हैं, जिससे उनकी सीमा पार तस्करी में संलिप्तता की आशंका और मजबूत हुई है। इस मामले में थाना छेहरटा और थाना मकबूलपुरा में शस्त्र अधिनियम के तहत दो अलग-अलग एफआईआर दर्ज की गई हैं। पुलिस ने कहा है कि इस पूरे नेटवर्क के अन्य सदस्यों और विदेशी संपर्कों की पहचान के लिए जांच तेज कर दी गई है।