श्री सुखमनी साहिब सेवा के सफल समापन पर लायंस क्लब ने महिलाओं को दिया सम्मान
हुशियारपुर (दल्लजीत अजनोहा) : लायन्स क्लब इंटरनेशनल रिहाना जट्टा कोहिनूर 321 डी की ओर से, अध्यक्ष लायन डॉक्टर मुख्तियार सिंह धालीवाल (पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, वैटरनरी इंस्पेक्टर एसोसिएशन पंजाब) के नेतृत्व में और श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की छत्र छाया में, करीब एक माह तक श्री सुखमनी साहिब, श्री चौपई साहिब और श्री आनंद साहिब (छः पौड़ियाँ) का जाप करने वाली महिलाओं का सम्मान किया गया। इस अवसर पर श्रीमती तरसेम कौर और श्रीमती रमनदीप कौर विशेष अतिथि थीं।
सम्मानित महिलाओं में श्रीमती नरिन्दर कौर, श्रीमती रजिंदर कौर, श्रीमती बलजिंदर कौर, श्रीमती कुलवंत कौर, श्रीमती मनवीर कौर, श्रीमती संतोष कौर, श्रीमती नीलम कौर, श्रीमती अनूप कौर, श्रीमती सुरिंदर कौर, श्रीमती निर्मल कौर के साथ सूबेदार हरदेव सिंह, हेड ग्रंथी भाई जतिन्दर सिंह और हजूरी रागी भाई लक्ष्मण सिंह को भी गुरुद्वारा श्री अमर दरबार साहिब, आकाश कॉलोनी, हुशियारपुर में सम्मान चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।