Uturn Time
Breaking
महेश दीक्षित बने इंटेलिजेंस ब्यूरो के नए निदेशक** Mohali: सीएम भगवंत मान का वीडियो फर्जी साबित, जांच में सामने आई सुनियोजित साजिश New Delhi: गडकरी ने तेलंगाना, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख की सड़क परियोजनाओं का लिया जायजा Chandigarh: पंचकूला साकेत अस्पताल में लिफ्ट प्रोजेक्ट तेज करने के निर्देश Mandi: मंडी नगर निगम में नई सत्ता की तैयारी तेज, 29 जून को शपथ और मेयर चुनाव New Delhi: दिल्ली नगर निगम की बैठक में AAP पार्षदों का विरोध प्रदर्शन, सरकार पर जवाबदेही से भागने का आरोप Kedarnath: 12 हजार फीट की ऊंचाई पर तैनात स्वास्थ्य शिविर ने रचा इतिहास, 44 दिनों में एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं को मिला चिकित्सा लाभ Panipat: पीएम राहत स्कीम को लेकर प्रशासन अलर्ट, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचेगा लाभ: उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ Ludhiana: पवन दीवान ने लेयर वैली की ‘बर्बादी’ को लेकर नगर निगम अधिकारियों को घेरा Kurukshetra: सांसद नवीन जिन्दल की पहल पर टीबी मुक्त 85 परिवारों में लौटी मुस्कान Kurukshetra: निर्जला एकादशी पर छबील लगा कर किया जलजीरा वितरित लुधियाना में हीट वेव से निपटने के लिए केंद्र की बड़ी पहल: 12 शहरों में हीट-रेज़िलिएंस पायलट प्रोजेक्ट के लिए हुआ चयन, मिलेंगे 5 करोड़
Logo
Uturn Time
दुर्घटना पीडि़तों की जिंदगी बचाना सर्वोच्च प्राथमिकता, अस्पतालों को दिए स्पष्ट निर्देश
पानीपत (निर्मल सिंह विर्क) : सडक़ दुर्घटनाओं में घायल व्यक्तियों को समय पर उपचार उपलब्ध करवाने और प्रधानमंत्री राहत स्कीम के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने वीरवार को जिला सचिवालय स्थित अपने कार्यालय में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। बैठक में स्कीम के तहत लाभार्थियों को शीघ्र सहायता प्रदान करने तथा अस्पतालों की भूमिका को और अधिक प्रभावी बनाने पर विस्तार से चर्चा की गई। उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने कहा कि सडक़ दुर्घटनाओं में घायल व्यक्तियों के लिए शुरुआती समय अत्यंत महत्वपूर्ण होता है। ऐसे मामलों में उपचार देने में किसी भी प्रकार की देरी नहीं होनी चाहिए। प्रशासन का उद्देश्य दुर्घटना पीडि़तों को त्वरित और बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवाकर अधिक से अधिक जीवन बचाना है। उपायुक्त ने कहा कि प्रधानमंत्री राहत स्कीम मानव जीवन की रक्षा के लिए एक महत्वपूर्ण पहल है और जिला प्रशासन इसके प्रभावी क्रियान्वयन के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उपायुक्त डॉ. हरीश ने कहा कि प्रशासन यह सुनिश्चित करेगा कि स्कीम का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक समयबद्ध तरीके से पहुंचे। किसी भी दुर्घटना पीडि़त को उपचार या सहायता प्राप्त करने में परेशानी नहीं आने दी जाएगी। उपायुक्त ने निजी अस्पतालों से भी स्कीम के तहत किए जा रहे कार्यों तथा दुर्घटना मामलों से संबंधित आवश्यक आंकड़े उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए, ताकि योजनाओं की प्रगति की नियमित समीक्षा की जा सके और जरूरत पडऩे पर सुधारात्मक कदम उठाए जा सकें। बैठक के दौरान जिला चिकित्सा अधिकारी डॉ. विजय मलिक ने प्रधानमंत्री राहत स्कीम के तहत अब तक की प्रगति की जानकारी दी तथा योजना के अंतर्गत प्राप्त मामलों पर की जा रही कार्रवाई से अवगत कराया। उपायुक्त ने कहा कि प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग और निजी अस्पतालों के समन्वय से यह सुनिश्चित किया जाएगा कि सडक़ दुर्घटना पीडि़तों को तत्काल चिकित्सा सहायता मिले और सरकार की जनहितकारी योजनाओं का लाभ आमजन तक प्रभावी ढंग से पहुंचे।