Uturn Time
Breaking
पूर्व मैनेजर ने बैलेंस शीट से छेड़छाड़ कर किया था करोड़ों का गबन, अफसरों के किए फर्जी हस्ताक्षर, सोसायटी का सामान भी चुराया वांटेड आरोपी को छुड़वाने आई पुलिस पर हमला, पति-पत्नी समेत 15 के खिलाफ केस दर्ज पुलिस पर टिप्पणी के कारण बिट्‌टू को धार्मिक सजा, एससी कमीशन ने 4 जगहों पर माथा टेकने को कहा New Delhi: UN मंच पर भारत ने पाकिस्तान और चीन को दिया कड़ा संदेश, जम्मू-कश्मीर पर दोहराया अपना रुख New Delhi: भाजपा ने मल्लिकार्जुन खरगे पर लगाया 19 एकड़ जमीन हड़पने का आरोप, सियासत गरमाई Guwahati: गुवाहाटी में अवैध रूप से रह रहे 10 बांग्लादेशी नागरिक पकड़े गए, होगी डिपोर्टेशन Chandigarh: पंजाब के 21 जिलों में किसानों ने भारत-अमेरिका ट्रेड डील के खिलाफ सड़कों पर उतरकर जताया विरोध Mumbai: मुंबई में आयुषी तिवारी का जलवा, अभिनय की विविध भूमिकाओं से बना रही हैं खास पहचान Hoshiarpur: विधायक डॉ. इशांक कुमार ने ₹7.28 करोड़ की लागत से बन रही ज़रूरी सड़क का जायज़ा लिएभुल्लेवाल गुजरां पहुंचकर सड़क निर्माण की क़्वालिटी और प्रगति की समीक्षा की Hoshiarpur: देश के युवाओं को लेकर राहुल गांधी की पहल की प्रणव कृपाल ने की सराहना Hoshiarpur: स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन अभियान के तहत कोई भी पात्र नागरिक नहीं रहेगा मतदाता सूची से वंचित : डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन Kurukshetra: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने तहसीलों में ऑटो म्यूटेशन सिस्टम और पेपरलेस रजिस्ट्रेशन 2.0 को किया लागू : विश्राम कुमार मीणा
Logo
Uturn Time
करनाल की बेटी श्रीतारा पसरीचा ने जीता मिस यूनिवर्स हरियाणा 2026 का खिताब, अब राष्ट्रीय मंच पर करेंगी हरियाणा का प्रतिनिधित्व
पानीपत (निर्मल सिंह विर्क) : नई दिल्ली के छतरपुर स्थित तिवोली गार्डन रिसोर्ट में 19 जून को आयोजित राज्य स्तरीय मिस यूनिवर्स हरियाणा एवं दिल्ली प्रतियोगिता में हरियाणा की प्रतिभाशाली श्रीतारा पसरीचा ने मिस यूनिवर्स हरियाणा 2026 का प्रतिष्ठित खिताब अपने नाम कर प्रदेश का गौरव बढ़ाया है। उल्लेखनीय है कि प्रतियोगिता से पूर्व स्वास्थ्य संबंधी कारणों से चिकित्सकों ने उन्हें हाई हील्स पहनने और अत्यधिक शारीरिक दबाव से बचने की सलाह दी थी, लेकिन चुनौतियों के बावजूद उन्होंने अदम्य आत्मविश्वास, दृढ़ संकल्प और सकारात्मक सोच के साथ मंच पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर यह उपलब्धि हासिल की। इस जीत के साथ अब वे राष्ट्रीय स्तर पर हरियाणा का प्रतिनिधित्व करेंगी। श्रीतारा करनाल से संबंध रखती हैं। उनके पिता एडवोकेट सुनील पसरीचा हैं तथा उनकी माता डॉ. पूनम पसरीचा, प्रख्यात शिक्षाविद् एवं पूर्व सीबीएसई विद्यालय प्राचार्या हैं। परिवार से मिले संस्कार, शिक्षा, अनुशासन और निरंतर प्रोत्साहन ने उनकी सफलता की मजबूत नींव रखी है। श्रीतारा की इस उपलब्धि पर परिवार, मित्रों, शिक्षकों और शुभचिंतकों में हर्ष और गर्व का माहौल है। परिवार ने इस सफलता का श्रेय ईश्वर की कृपा, अथक परिश्रम और सभी के आशीर्वाद को दिया है I