जन विरोधी आर्थिक नीतियों के चलते अर्थव्यवस्था भारी संकट में: सुनील दत्त
पानीपत (निर्मल सिंह विर्क) : भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) जिला कमेटी की बैठक पार्टी कार्यालय क्रांतिकारी स्वतंत्रता सेनानी कामरेड शिव वर्मा स्मारक भवन गीता कॉलोनी पानीपत में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता कामरेड राजपाल ने की। बैठक को पार्टी राज्य सचिव कामरेड प्रेमचंद ने संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा नेतृत्व वाली केंद्र व राज्य सरकारों कि जन विरोधी आर्थिक नीतियों के चलते देश की अर्थव्यवस्था भारी आर्थिक संकट के दौर से गुजर रही है।
देश के अंदर बेरोजगारी और महंगाई भयंकर से बढ़ रही है। देश की 80 फ़ीसदी मेहनत के जनता के सामने अपने परिवार की रोजी-रोटी का प्रबंध करना कठिन होता जा रहा है। पेट्रोल, डीजल, घरेलू गैस, सीएनजी, किसानों के लिए खाद की कमी और बढ़ता खाद्य संकट बड़ी समस्या बनता जा रहा है। ऐसे कठिन समय में मोदी सरकार जनता को राहत प्रदान करने की बजाय देश के संसाधनों की लूट जारी रखते हुए अपने पूंजीपति दोस्तों अडानी अंबानी की तिजोरिया लबालब हो चुकी है। देश में ग्रेजुएट पोस्ट ग्रेजुएट्स बेरोजगारों का आंकड़ा 67%है। कृषि क्षेत्र और औद्योगिक क्षेत्र के उत्पादन में गिरावट जारी है। भारत का रुपया दुनिया में सबसे कमजोर स्थिति में पहुंच चुका है डॉलर के मुकाबले। भूख गरीबी बेकारी के चलते देश में आत्महत्याओं के आंकड़े तेजी से बढ़ रहे हैं। देश की छात्र- युवा पीढ़ी अपने भविष्य को लेकर चिंतित है , मेडिकल एग्जाम नीट की परीक्षा रद्द होने के चलते 25 से ज्यादा छात्रों ने आत्महत्या कर ली। लगातार पेपर लीक होने से सरकार की शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो चुके हैं हजारों छात्र युवा देश के शिक्षा मंत्री को बर्खास्त करने की मांग कर रहे हैं।
*राज्य कमेटी सदस्य सुनील दत्त सुनील दत्त ने संबोधित करते हुए कहा कि सरकार की गलत नीति कौन से चलते आज देश का किसान और मजदूर बड़ी संकट के दौर से गुजरा है। खेती में बढ़ती लागत के चलते किसान लगातार कर्ज के जाल में फंसकर अपनी जमीन बेचने पर मजबूर है। दूसरी तरफ मोदी सरकार ने देश के बड़े पूंजी पत्तियां और बहु राष्ट्रीय कंपनियां की लूट और तेज करने के लिए देश के संविधान में आजादी से पहले और आजादी के बाद बने श्रम कानून को खत्म कर मजदूरों को बंदुआ गुलाम बनाने के लिए 1 अप्रैल से चार लेबर कोर्ट लागू कर दिए हैं। मजदूर बढ़ती महंगाई के चलते अपने वेतन बढ़ोतरी की मांग को लेकर लेकिन सरकार वेतन बढ़ोतरी करने और श्रम कानून को शक्ति से लागू करने की बजाय पुलिस दमन से मजदूर आंदोलनों का दमन कर रही है।
अमेरिका के साथ और यूरोप के देशों के साथ किए गए व्यापार समझौते देश के उद्योग और कृषि क्षेत्र को बर्बाद कर देंगे।
विदेश नीति को पूरी तरह से अमेरिकी साम्राज्यवाद का गुलाम बना दिया गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति के सामने देश की भाजपा और आरएसएस सरकार में पूरी तरह घुटने टेक दिए हैं। जनता का असली मुद्दों से ध्यान हटाने के लिए देश के अंदर हिंदू मुस्लिम जाति धर्म भाषा क्षेत्रवाद के नाम देश में नफरत फैलाकर सांप्रदायिक नफरत पैदा की जा रही है जो देश की एकता और अखंडता के लिए खतरा बनता जा रहा है।
*पार्टी की केंद्रीय कमेटी ने निर्णय लिया है कि उपरोक्त ज्वलंत समस्याओं को लेकर देश में जनहित के लिए आंदोलन किए जाएंगे। जिसमें 1 जून स 30 जून तक जनता की जन समस्याओं को लेकरऔर देश के अंदर बढ़ते साम्राज्यवाद के खतरों के खिलाफ जनता को जागरुक करते हुए आंदोलन होंगे।
*बैठक का संचालन पार्टी जिला सचिव डॉक्टर सुरेंद्र मलिक ने किया, राजेंद्र छोकर, जय भगवान, रामकुमार यादव, पायल, कंवर सिंह छोकर आदि उपस्थित रहे।