ddos for hiredstatdstat l4주소모음스포츠중계토토사이트여기여주소모음스포츠중계토토사이트배팅의민족여기여bulk Ahrefs DR checker스포츠중계뉴토끼토토사이트누누티비블랙툰토토커뮤니티주소모음ipstresserip stressercasibomcasibomjojobetjojobet
चंडीगढ़ स्मार्ट वाटर मैनेजमेंट की ओर बढ़ा, ‘सिटी वाटर मैनेजमेंट सेल’ बनाने का प्रस्ताव - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
सुबह-सुबह 8 से 10 गाड़ियों में पहुंची सेंट्रल जीएसटी की टीमें, सुधीर फोर्जिंग में दस्तावेजों की जांच शुरू Chandigarh: हरियाणा में आयुष सेवाओं को मिलेगा विस्तार, हिसार आयुष अस्पताल अगस्त 2026 तक होगा शुरू Shimla: हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला, 5,600 से अधिक पदों पर होगी भर्ती; आशा वर्करों और शिक्षकों को भी राहत Chandigarh: हरियाणा में लर्निंग लाइसेंस के नियम बदले, अब पहले सीखनी होगी सेफ ड्राइविंग और फर्स्ट एड New Delhi: दिल्ली प्रदर्शन में 65 लोग घायल, आरएमएल अस्पताल में भर्ती; पुलिसकर्मी भी शामिल New Delhi: भारत और बेनिन मिलकर मजबूत करेंगे चुनाव प्रबंधन व्यवस्था, निर्वाचन कर्मियों के प्रशिक्षण पर बनी सहमति New Delhi: राहुल गांधी का सरकार पर हमला, बोले- छात्रों की आवाज दबाना लोकतंत्र के खिलाफ New Delhi: राष्ट्रपति मुर्मु की मोल्दोवा यात्रा: कृषि, एआई और डिजिटल क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति Kolkata: दिल्ली छात्र आंदोलन पर ममता का केंद्र पर हमला, बोलीं- लोकतंत्र में लाठी नहीं, संवाद होना चाहिए Chandigarh: 2027 विधानसभा चुनाव लड़ेंगे अमृतपाल सिंह, 'वारिस पंजाब दे' ने सीएम चेहरा घोषित किया Mohali: एयरोट्रोपोलिस विस्तार के लिए 3,523 एकड़ भूमि अधिग्रहण का अवॉर्ड जारी, किसानों को मिलेंगे 23,457 करोड़ रुपये Chandigarh: बेअदबी केस में एसआईटी के सामने पेश हुए सुखबीर बादल, बोले- जांच में करूंगा पूरा सहयोग
Logo
Uturn Time
शहर में जल संरक्षण और सतत जल प्रबंधन को मजबूत करने की दिशा में नगर निगम चंडीगढ़ ने बड़ा कदम उठाया है। मुख्य अभियंता संजय अरोड़ा ने सोमवार को व्यापक जल कार्ययोजना की समीक्षा करते हुए एक समर्पित सिटी वाटर मैनेजमेंट सेल गठित करने का प्रस्ताव रखा, जो शहर में जल सुधारों को आगे बढ़ाएगा। इस कार्ययोजना में भूजल संरक्षण और प्रबंधन पर विशेष जोर दिया गया है। निजी बोरवेल्स पर सख्त नियंत्रण, रिचार्ज वेल, परकोलेशन पिट्स और शहरी वेटलैंड्स के माध्यम से भूजल पुनर्भरण को बढ़ाने की रणनीति बनाई गई है। इसके साथ ही डिजिटल ग्राउंडवॉटर रजिस्ट्री विकसित करने पर भी चर्चा हुई। योजना के तहत प्राकृतिक चोओं (जलधाराओं) के पुनर्जीवन, स्टॉर्म वाटर को रिचार्ज सिस्टम से जोड़ने और स्मार्ट फ्लड मॉनिटरिंग सिस्टम लागू करने पर भी बल दिया गया। नीतिगत सुधारों में भवन उपनियमों के तहत वर्षा जल संचयन (रेन वाटर हार्वेस्टिंग) को अनिवार्य बनाने, जल पुन: उपयोग को बढ़ावा देने और ग्रीन इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए प्रोत्साहन देने जैसे प्रस्ताव शामिल हैं। जल संयंत्रों के सौरकरण (सोलराइजेशन) के जरिए ऊर्जा दक्षता बढ़ाने की योजना भी तैयार की गई है। मुख्य अभियंता ने बताया कि शहर में SCADA आधारित स्मार्ट मॉनिटरिंग, AI आधारित जल मांग पूर्वानुमान और नागरिक सहभागिता के लिए जागरूकता अभियान व रिपोर्टिंग ऐप्स जैसे कदम भी उठाए जाएंगे। नगर निगम का लक्ष्य जल हानि को कम करना, जल पुन: उपयोग को बढ़ाना और भविष्य के लिए एक मजबूत, कुशल और टिकाऊ जल प्रबंधन प्रणाली विकसित करना है।