Buy High Quality BacklinksNettoyage professionnel en SavoieInstant URL Indexingcasino link building servicesbuy cheap backlinkWebshellfast google indexingBuy hidden backlinksPremium Backlinks for SEObuy backlinkshacklink satin alBuy Hidden Backlinkchambery porn주소모음
रिश्तों का कत्ल : जमीन के लालच में उजाडा 'सुहाग' - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Panipat: 17 जुलाई के शुभारंभ मुहूर्त पर विवाद, आचार्य ने वैदिक परंपराओं का हवाला दिया Chandigarh: पंजाब में एसआईआर अभियान को रफ्तार, दो दिन के विशेष शिविरों में 30 लाख से अधिक गणना प्रपत्र जमा New Delhi: वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी टूरिस्ट बोट पलटी, कंपनी ट्रिप पर गए 15 लोगों की मौत New Delhi: नए वोटर पंजीकरण नियमों में बदलाव, परिवार की पुरानी वोटर एंट्री की जानकारी भी मांगेगा फॉर्म-6 Amritsar: पंजाब में कमजोर पड़ा मानसून, अगले चार दिन हल्की बारिश के ही आसार Chandigarh: पंजाब के हर थाने में महिला हेल्प डेस्क बनी सहारा, 2.31 लाख से अधिक शिकायतें पहुंचीं Chandigarh: पंजाब में अब साइन बोर्ड पर पंजाबी होगी सबसे ऊपर, सरकार ने दिए सख्त पालन के निर्देश Chandigarh: BLO ड्यूटी के लिए छुट्टी वाले दिन खुले स्कूल, कर्मचारियों ने उठाया एवजी अवकाश का मुद्दा Tarn Taran: पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए भेजी गई 55 करोड़ की हेरोइन बरामद, तरनतारन में BSF-पुलिस का बड़ा ऑपरेशन New Delhi: कल से यूरोप दौरे पर जाएंगे पीयूष गोयल, व्यापार, निवेश और भारत-ईयू एफटीए पर होगी अहम बातचीत New Delhi: शिलांग में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन, ई-गवर्नेंस और प्रशासनिक सुधारों पर होगा मंथन Dehradun: 'भविष्य के युद्ध तकनीक और संयुक्त सैन्य शक्ति से जीते जाएंगे' : पूर्व सीडीएस जनरल अनिल चौहान
Logo
Uturn Time
बेटे के साथ मिलकर पत्नी ने रची थी पति की मौत की खौफनाक साजिश
चरणजीत सिंह चन्न जगरांव/यूटर्न/24/मार्च। कहते हैं कि लालच इंसान को अंधा कर देता है, लेकिन जगराओं के गांव जंडी में जो हुआ उसने इंसानियत को भी शर्मसार कर दिया है। जिस घर को प्यार और भरोसे से सींचा जाना था, वहीं जमीन के चंद टुकड़ों के लिए खूनी खेल खेला गया। हरजिंदर सिंह हत्याकांड में पुलिस ने एक ऐसा खुलासा किया है जिसे सुनकर हर कोई दंग है। अपने पति की लंबी उम्र की दुआ करने वाली पत्नी ही उसकी मौत की 'मास्टरमाइंड' निकली। ​ ममता और वफादारी पर भारी पड़ा ज़मीन का मोह:- ​बीते दिन आधी रात को जब हरजिंदर सिंह गहरी नींद में था, उसे अंदाज़ा भी नहीं था कि उसके अपने ही उसे मौत की नींद सुलाने की तैयारी कर चुके हैं। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी बेटे जसकरन सिंह उर्फ जस्सू ने जब राज उगले, तो पुलिस के भी होश उड़ गए। जस्सू ने कबूल किया कि इस खौफनाक वारदात की पटकथा उसकी मां तरनजीत कौर उर्फ तनी ने ही लिखी थी। ​ साजिश, कत्ल और फिर 'मगरमच्छ' के आंसू:-पुलिस जांच के अनुसार, हत्या को अंजाम देने के बाद अगले दिन आरोपियों ने खुद को निर्दोष दिखाने के लिए जमकर 'ड्रामा' किया। घर में चीखने-चिल्लाने और विलाप करने का ढोंग रचा गया ताकि किसी को शक न हो। लेकिन कानून के हाथ अंततः गुनहगारों के गिरेबान तक पहुंच ही गए। ​ वारदात की पूरी कड़ी: मुख्य साजिशकर्ता: पत्नी तरनजीत कौर और बेटा जसकरन सिंह। सह-आरोपी: जसकरन के दोस्त गुरप्रीत सिंह (काका) और धरमिंदर सिंह (गिआनी)। वजह: प्रॉपर्टी और जमीन के बंटवारे को लेकर लंबे समय से चला आ रहा घरेलू विवाद। खिड़की फांदकर अंदर गए भतीजे के उड़े होश:-घटना का खुलासा तब हुआ जब बुधवार दोपहर तक हरजिंदर के घर का दरवाजा नहीं खुला। पड़ोसियों की सूचना पर जब मृतक का भाई जगराज और भतीजा कुलजिंदर पहुंचे, तो अंदर का मंजर रूह कंपा देने वाला था। हरजिंदर सिंह बिस्तर पर खून से लथपथ पड़ा था। जगराज सिंह ने पुलिस को बताया कि हरजिंदर अक्सर अपनी जान को लेकर डर जाहिर करता था, और वही डर सच साबित हुआ। ​ पुलिस की कार्रवाई ​थाना सिधवां बेट के प्रभारी हमराज सिंह ने बताया कि बेटे की निशानदेही पर आरोपी पत्नी तरनजीत कौर को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस अब इस मामले के हर पहलू की गहराई से जांच कर रही है ताकि दोषियों को सख्त से सख्त सजा दिलाई जा सके। ​ "जिस बेटे को उंगली पकड़कर चलना सिखाया और जिस पत्नी को जीवनसंगिनी बनाया, उन्हीं ने ज़मीन के लालच में हरजिंदर की जिंदगी का दीया बुझा दिया। यह मामला समाज के गिरते नैतिक मूल्यों पर एक बड़ा सवालिया निशान खड़ा करता है।"