यूक्रेन युद्ध में 6 महीने में सैनिकों से खाली हुआ रूस ! खूंखार कैदियों के सहारे अब तो लड़ रहे हैं पुतिन BY utrun / August 10, 2022 यूक्रेन की जंग में पिछले 6 महीने में हजारों की तादाद में सैनिकों की जान गंवाने वाला रूस अब खूंखार कैदियों के सहारे इस युद्ध को लड़ रहा है। रूस ने कैदियों को ऑफर दिया है कि वे अगर यूक्रेन में जंग लड़ते हैं तो उन्‍हें जेल से मुक्ति मिल जाएगी। कैदियों और उनके रिश्‍तेदारों के बीच हुई बातचीत में रूस के इस प्‍लान का खुलासा हुआ है। इन रूसी कैदियों में से कई युद्ध के दौरान घायल हो गए हैं और वे अपने घरों को वापस लौट रहे हैं। इससे पहले खबर आई थी कि रूस उत्‍तर कोरिया से सैनिकों की मदद मांग रहा है। दरअसल, पिछले 6 महीने से चल रहे युद्ध में रूस के हजारों की संख्‍या में सैनिक मारे गए हैं। इससे रूस के सामान्‍य सैनिक बहुत कम हो गए हैं, वहीं यूक्रेन की ओर से भी अभी जोरदार पलटवार किया जा रहा है। यही वजह है कि अब रूस को खूंखार कैदियों को भी अपनी सेना में शामिल करना पड़ रहा है। सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक हजारों की तादाद में कैदियों को रूस की विभिन्‍न जेलों से निकालकर यूक्रेन की जंग में झोंक दिया गया है। इनमें कई हत्‍यारे और ड्रग्‍स लेने वाले शामिल हैं।

s