अमेरिका में समुद्र किनारे मरी हुई मिली लाखों मछलियां:इनमें ज्यादातर मैनहेडन प्रजाति की, ज्यादा गर्मी के चलते पानी में दम घुटा

BY utrun / June 12, 2023

वॉशिंगटन/यूटर्न/12जून। अमेरिका के टेक्सास राज्य में लाखों मछलियां समुद्र के किनारे मरी हुई मिली हैं। मामला क्विंटाना बीच का है। अधिकारियों के मुताबिक इन मछलियां की मौत तापमान बढ़ने के चलते पानी में सांस नहीं ले पाने के कारण हुई। टेक्सास में वाइल्ड लाइफ डिपार्टमेंट के अधिकारी के मुताबिक गर्म पानी में ऑक्सीजन की कमी हो जाती है।

इससे मछलियों को सांस लेना मुश्किल होता है और वो मर जाती हैं। इस प्रोसेस की वजह से मरने वाली ज्यादातर मछलियां मैनहेडन प्रजाति की हैं। सोशल मीडिया पर इनके वीडियो वायरल हो रहे हैं।

गर्मियों में इस तरह मछलियों का मरना आम बात
न्यूयॉर्क पोस्ट के मुताबिक गर्मियों में इस तरह से इन मछलियों का मरना आम है। समुद्र में गहरे पानी के मुकाबले किनारे का पानी ज्यादा तेजी से गर्म होता है। कई बार मछलियां किनारे के पास वाले पानी मे फंस जाती हैं और वापस नहीं लौट पाती हैं।

मछलियों के मरने से पहले वो पानी के ऊपर आकर ऑक्सीजन लेने की कोशिश करती हैं, जबकि कुछ ठंड के लिए बिल्कुल तलहटी में चली जाती हैं। टेक्सास में मरी हुई मछलियों को किनारे पर आना शुक्रवार से जारी है। हालांकि, प्रशासन ने कहा है कि वो इन्हें हटाते जा रहे हैं और बीच साफ कर रहे हैं।

चिली में मछुआरों के एक समूह ने हाल ही में एक अजीबोगरीब मछली पकड़ी है। हैरानी की बात यह है कि मछली की लंबाई 16 फीट है और यह इतनी भारी है कि इसे बाहर निकालने के लिए क्रेन का इस्तेमाल करना पड़ा। स्थानीय लोगों ने यह घटना कैमरे में कैद कर ली, जिसके बाद सोशल मीडिया पर इसका वीडियो वायरल हो गया।

मछली का नाम है ओरफिश

पकड़ी गई मछली की प्रजाति ओरफिश है। यह 36 फीट तक की लंबाई की हो सकती है। आमतौर पर इसे समुद्र की गहराइयों में पाया जाता है। यह मछली बीमार होने, मरने या प्रजनन के लिए भी सतह पर आती है। इस मछली का सतह पर मिलना बेहद दुर्लभ है। इससे पहले ओरफिश को अप्रैल में न्यूजीलैंड के एक समुद्र तट पर देखा गया था।

s