सिंगर शैरी मान छोड़ सकते गायकी, सोशल मीडिया पर लिखा- आने वाली ऐल्बम आखिरी

BY utrun / June 09, 2023
जालंधर/यूटर्न/9 जून। पंजाबी गायक शैरी मान म्यूजिक इंडस्ट्री को अलविदा कह सकते हैं। इसकी चर्चा उनकी पोस्ट के बाद शुरू हो गई है। शैरी मान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक स्टोरी डाली। जिसमें उन्होंने लिखा था कि 'यार अणमुल्ले' ऐल्बम को अभी तक प्यार देने के लिए सभी का शुक्रिया। आने वाली ऐल्बम आप सबके लिए आखिरी और अच्छी ऐल्बम होगी। साथ ही उन्होंने लिखा कि आज तक उन्हें जो भी प्यार उनके फैंस से मिला उसका शुक्रिया। इस मैसेज के बाद ही अटकलें लगनी शुरू हो गई कि शैरी मान शायद गायकी से संन्यास लेकर म्यूजिक इंडस्ट्री को को अलविदा कहने जा रहे हैं।
शैरी मान ने अपनी ऐल्बम यार अणमुल्ले की सफलता पर फैंस का आभार जताते हुए लिखा है उनकी नई ऐल्बम 15 से 20 दिनों में रिलीज हो जाएगी। साथ ही लिखा कि इससे पहले हम अपने हर एक गाने की आखिरी झलक को सभी के साथ शेयर करेंगे। हालांकि उन्होंने अपने मैसेज में स्पष्ट रूप से कुछ भी नहीं कहा है, सिर्फ इशारा किया है।
सिविल इंजीनियर कर चुनी गायकी
बहुत कम लोगों को पता होगा कि पंजाबी सिंह शैरी मान का असली नाम सुरिंदर सिंह मान है। सुरिंदर सिंह मान ने सिविल इंजीनियरिंग में डिग्री कर रखी है। गाने का शुरू से शौक था तो उन्होंने अपनी सिविल इंजीनियरिंग की डिग्री कंप्लीट करने के बाद अपनी लाइन में जाने की बजाय म्यूजिक इंडस्ट्री को चुना। शैरी मान ने म्यूजिक इंडस्ट्री में अपना सफर शुरू करते हुए पहली ऐल्बम यार अणमुल्ले साल 2010 दिसंबर में रिलीज की थी। शैरी मान के कई चर्चित गाने यार अणमुल्ले, चंडीगढ़ वालिये, लाके तिन पैग वल्लिये, होस्टल वाला कमरा आदि आज भी फैंस की जुबान पर हैं।

s