अमेरिका में बाइकर गैंग ने फायरिंग की:3 लोगों की मौत, 5 घायल; न्यू मैक्सिको के रेड रिवर इलाके की घटना

BY utrun / May 28, 2023

वॉशिंगटन/यूटर्न/28 मई। अमेरिका के न्यू मैक्सिको में फायरिंग से 3 लोगों की मौत हो गई और कई घायल हैं। घटना रेड रिवर इलाके की है। यहां की मेयर लिंडा काल्हान ने बताया है कि पांच लोग घायल हुए हैं। एक घायल की हालत गंभीर है। उसे डेनवर के हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है।

मेयर के मुताबिक- फायरिंग में कई लोग शामिल हैं। इन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। ये सभी बाइकर गैंग से जुड़े लोग हैं। बताया जा रहा है कि घटना भी एक बाइक रैली के दौरान हुई।

मेमोरियल डे बाइक रैली थी

  • न्यू मैक्सिको स्टेट पुलिस के मुताबिक- फायरिंग की यह घटना रेड रिवर मेमोरियल डे बाइक रैली के दौरान एक आपसी झड़प की वजह से हुई। यहां कई हजार लोग मौजूद थे। जिस जगह यह घटना हुई, वहां लोग कम थे।
  • बाइक रैली के दौरान दो गुटों में बहस हुई और इसके बाद किसी एक ग्रुप ने फायरिंग की। घटनास्थल पर पुलिस पहुंची और सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
  • इस इलाके की तरफ जाने वाली तमाम सड़कों को बंद कर दिया गया है। बाइक रैली इवेंट को भी बंद कर दिया है। तनाव को देखते हुए फिलहाल कर्फ्यू लगा दिया गया है। यहां ज्यादातर अश्वेत आबादी है। यह झड़प भी दो अश्वेत गुटों के बीच हुई।
  • गन लॉ के खिलाफ 450 शहरों में हुए थे प्रदर्शन

    • पिछले साल जून में अमेरिका में गन लॉ अथॉरिटी (बंदूक रखने का कानूनी अधिकार) के विरोध में वॉशिंगटन समेत 450 शहरों में हजारों लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया था।
    • प्रदर्शन कर रहे गन सेफ्टी ग्रुप मार्च फॉर अवर लाइव्स के मेंबर्स का कहना है कि वो सरकार को हाथ पर हाथ रखकर नहीं बैठने देंगे। एक प्रदर्शनकारी ने कहा था- लोग मर रहे हैं। सरकार को सख्त कदम उठाना ही होगा। अब कानून में बदलाव लाने की जरूरत है।
    • अमेरिका 231 साल बाद भी अपने गन कल्चर को नहीं खत्म कर पाया है। इसकी दो वजह हैं। पहली- कई अमेरिकी राष्ट्रपति से लेकर वहां के राज्यों के गवर्नर तक इस कल्चर को बनाए रखने की वकालत करते रहे हैं। दूसरी- गन बनाने वाली कंपनियां, यानी गन लॉबी भी इस कल्चर के बने रहने की प्रमुख वजह है। 2019 की एक रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका में 63 हजार लाइसेंस्ड गन डीलर थे, जिन्होंने उस साल अमेरिकी नागरिकों को 83 हजार करोड़ रुपए की बंदूकें बेची थीं।
    • 1791 में संविधान के दूसरे संशोधन के तहत अमेरिका नागरिकों को हथियार रखने और खरीदने का अधिकार दिया गया। अमेरिका में इस कल्चर की शुरुआत तब हुई थी, जब वहां अंग्रेजों का शासन था। उस वक्त वहां परमानेंट सिक्योरिटी फोर्स नहीं थी, इसीलिए लोगों को अपनी और परिवार की सुरक्षा के लिए हथियार रखने का अधिकार दिया गया, लेकिन ये कानून आज भी जारी है।

 

s