कलयुगी सौतेला बाप 15 साल की लड़की से करता रहा रेप, मां ने रंगे हाथों पकड़ा तो हुआ खुलासा BY utrun / March 01, 2023 लुधियाना/यूटर्न/1 मार्च। जमालपुर के मुड़िया कलां इलाके में एक सौतेले बाप ने 15 साल की नाबालिग लड़की के साथ रेप कर डाला। लड़की की मां ने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया। जिस पर लड़की ने बताया कि उसके सौतोले पिता ने पहले भी एक बार जबरन कमरे में घुसकर उसके साथ रेप किया था। मां ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। थाना जमालपुर की पुलिस ने महिला की शिकायत पर मुड़ियां कलां के राजमल के खिलाफ मामला दर्ज किया है। महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह किराए के मकान में रहती है। उसकी दूसरी शादी राजमल के साथ हुई है। 27 फरवरी की देर रात अचानक आंख खुल गई। उसका पति बिस्तर पर नहीं था। उसने उसे आवाज लगाई, लेकिन वह कही नहीं मिला। महिला ने जब शोर मचाया तो आरोपी खाली कमरे से बेटी के साथ बाहर आया। डरी हुई बेटी ने मां को बताया कि उसका पिता मुंह पर हाथ रखकर उसे साइकिलों वाले कमरे में ले गया। जहां उसके साथ रेप किया। मई 2022 को भी किया था रेप महिला ने बताया कि मई 2022 में उसके पति ने रात 2 बजे बेटी के साथ गलत काम किया और छेड़छाड़ की। आरोपी मई 2022 से ही बेटी के साथ गलत काम करता आ रहा है। लेकिन बेटी को वे धमकी देता था। जिस कारण डर की वजह से बेटी ने कुछ नहीं बताया। लेकिन अब रंगे हाथों पकड़े जाने पर बेटी ने सारी जानकारी दी। ----

s