आठ महीने पहले कैनेडा गए सैनेटरी कारोबारी के बेटे की हार्ट अटैक से हुई मौत

BY utrun / January 04, 2023
लुधियाना/यूटर्न/4 जनवरी। मुल्लापुर दाखा से आठ महीने पहले कैनेडा के सरी गया सैनेटरी कारोहाकी के बेटे की अचानक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवक की मौत हार्ट अटैक से हुई है। मृतक का नाम शमशेर सिंह उर्फ शैरी है। शैरी कनाडा में अपने दादा ससुर संतोख सिंह, दादी सास सुरिंदर कौर, पत्नी और बेटे सहित रहता था। शैरी लुधियाना के मुल्लांपुर दाखा का रहने वाला है। उसका पिता सेनेटरी कारोबारी है। शैरी के पिता दलबारा सिंह ने बताया कि शैरी की मौत हार्ट अटैक से हुई है। वह बिल्कुल स्वस्थ था। पता नहीं किस तरह उस पर इस बीमारी ने हमला कर दिया। शैरी की शादी 2019 में हुई थी। उसके एक बेटा आगम है। 
शैरी की मृतक शरीर कनाडा से भारत लाया जा रहा है। जिसके बाद उसका संस्कार किया जाएगा।

s