स्वाइन फ्लू के तीन नए मरीज आए सामने, छह शकी भी अस्पताल भर्ती

BY utrun / December 31, 2022

लुधियाना/यूटर्न/31 दिसंबर। महानगर में अब स्वाइन फ्लू ने भी दस्तक दे दी है। जिसके चलते लगातार केस बढ़ने शुरु हो गए हैं। शनिवार को शहर में स्वाइन फ्लू के तीन नए मरीज सामने आए है। इसके अलावा छह शकी मरीजों को भी प्राइवेट अस्पतालों में भर्ती कराया गया हैं। जिनके सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। सेहत विभाग के अनुसार अभी तक जिले से संबंधित 63 मरीज स्वाइन फ्लू पॉजिटिव मिले हैं। वहीं, दूसरे राज्यों और जिलों से 100 मरीज स्वाइन फ्लू पाजिटिव पाएं गए हैं। उधर, शुक्रवार को भी कोरोना का कोई नया मामला सामने नहीं आया। हेल्थ डिपार्टमेंट ने 700 से अधिक सैंपलों की जांच की थी। सभी सैंपल नेगेटिव मिले हैं।

s