दिन में डीजीपी ने लॉ एंड ऑर्डर की रिव्यू मीटिंग की तो रात को रॉकेट लॉन्चर से हुआ हमला , आतंकी पन्नू ने कहा सीएम का हाल पूर्व सीएम बेअंत सिंह जैसा होगा 

BY utrun / December 10, 2022
( राजदीप सिंह सैनी)
तरनतारन/यूटर्न/10 दिसंबर। पंजाब में लगातार आतंकियों द्वारा लोगों की सुरक्षा करने वाले पुलिस के ऑफिसों को ही अपना निशाना बनाकर माहौल खराब करने की कोशिशें की जा रही है। लेकिन पुलिस इसे रोकने में पूरी तरह से नाकामयाब साबित हो रही है। आतंकियों ने पंजाब में सात महीने में दूसरा रॉकेट लॉन्चर से हमला कर पुलिस के सुरक्षा दावों की पोल खोल दी। क्योंकि शुक्रवार को दिन में डीजीपी पंजाब गौरव यादव ने अधिकारियों से लॉ एंड ऑर्डर की रिव्यू मीटिंग की। उसी शुक्रवार रात एक बदे तरनतारन में आतंकियों ने पुलिस स्टेशन सरहाली के साथ लगते सांझ केंद्र पर रॉकेट लॉन्चर से हमला किया। गनिमत यह रही कि रॉकेट लॉन्चर फटा नहीं। जिसके चलते बड़ा हादसा होने से बचाव हो गया। जबकि इससे पहले आतंकियों द्वारा मोहाली में पुलिस इंटेलीजेंस के हेडक्वार्टर पर रॉकेटर लॉन्चर से हमला किया था। तब भी पुलिस को इसकी भनक नहीं लग सकी। लेकिन तरतारन में हुए हमले के बाद पंजाब की खूफियां एजेंसियां और पुलिस सतर्क हो चुकी है। सभी जिलों में अलर्ट जारी कर दिया गया है। वहीं कैनेडा बेस्ड आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने सोशल मीडिया पर एक ऑडियो वायरल कर इस हमले की जिम्मेदारी ली है। पन्नू ने कहा कि जालंधर में शुक्रवार को बेघर किए लोगों के विरोध में यह हमला किया गया है। जबकि उसने मुख्यमंत्री भगवंत मान को भी धमकी दे दी है।
डीजीपी के लॉ एंड ऑर्डर के दावे फेल, रिव्यू मीटिंग के बाद हमला
जानकारी के अनुसार डीजीपी पंजाब गौरव यादव की और से शुक्रवार को सुबह पुलिस अधिकारियों के साथ लॉ एंड ऑर्डर की रिव्यू मीटिंग की थी। यह मीटिंग वीडियो कांफ्रेस के जरिए हुई थी। जिसमें अधिकारियों ने सभी जिलों में कानून व्यवस्था एकदम परफेक्ट होने की बात कही थी। लेकिन रात में आतंकियों ने हमला कर दिया। जिससे जाहिर है कि डीजीपी व अधिकारियों के कानून व्यवस्था के दावे सिर्फ दिखावे के लिए ही है।
लगातार फेल हो रही पुलिस की इंटेलिजेंस
पुलिस की इंटेलिजेंस विंग व खूफिया एजेंसियां लगातार फेल हो रही है। पुलिस को उनके खुद के ऊपर होने वाले हमलों की भी जानकारी पहले नहीं मिल पा रही। इसी का नतीजा है कि सात महीने पहले छह मई को मोहाली में इंटेलिजेंस विभाग पर भी रॉकेट लॉन्चर से हमला किया था। जबकि फिर गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या, कबड्डी प्लेयर संदीप नंगल अंबिया का मर्डर और डेरा प्रेमी प्रदीप की हत्या का भी पहले पता नहीं चल सका। जबकि इन मामलों में हत्यारे हत्या से कई दिन पहले ही रैकी कर रहे थे। इसमें कई मामलों में हथियार पाकिस्तान से सप्लाई हुए। मगर फिर भी इंटेलिजेंस को इसकी जानकारी नहीं मिल सकी थी।
अफगानिस्तान मेड लॉन्चर से किया हमला
सूत्रों के अनुसार सांझ केंद्र पर हुए हमले में रॉकेट प्रोपेल्ड ग्रेनेड (आरपीजी) का इस्तेमाल किया गया। आतंकियों के मंसूबों पर तब पानी फिरा जब उनके द्वारा फेंका गया ग्रेनेड फटा ही नहीं। बूथ को सील कर दिया गया है। एसएसपी गुरमीत सिंह चौहान ने कहा कि जांच चल रही है। वही पुलिस सूत्रों के मुताबिक जिस रॉकेट लॉन्चर से हमला किया गया, इनका इस्तेमाल अफगानिस्तान में होता है। वही से इन्हें यहा लाया गया।
पुलिस को पहले से आशंका हाइवे पर होगा अटैक, दिखाई सुस्ती
यह हमला तरनतारन बठिंडा नेशनल हाईवे पर रात एक बजे हुआ। जबकि पुलिस को कुछ दिन पहले इनपुट मिला था कि हाइवे पर सरकारी इमारत पर हमला होगा। फिर भी पुलिस ने सुस्ती दिखाई। रात धमाके की आवाज सुनकर जब तक जवान सरहाली थाने से बाहर निकले, हमलावर फरार हो चुके थे। थाने में रात के वक्त मुंशी, ड्यूटी अफसर और दो कॉन्स्टेबलों के अलावा कोई नहीं था। पुलिस सांझ केंद्र भी बंद पड़ा था। पुलिस मुताबिक हमलावर खौफ पैदा करने के साथ माहौल खराब करना चाहते थे।
आतंकी पन्नू ने कहा लोगों को बेघर करने का लिया बदला
आतंकवादी और सिक्ख फॉर जस्टिस के मुखी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने एक वॉयस नोट भेज इस हमले की जिम्मेदारी ली है। पन्नू ने मैसेज में कहा है कि जालंधर के लतीफपुरा में 1947 में पाकिस्तान से आकर बसे परिवारों को शुक्रवार को पंजाब सरकार ने बेघर कर दिया। यह उसी का बदला है लिया गया है। आगे से सरकार ऐसे फैसले सोच समझकर लेगी।
सीएम मान का बेअंत सिंह जैसे होगा हाल
पन्नू ने मुख्यमंत्री भगवंत मान को भी मैसेज के जरिए धमकी देते कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह की राह पर चलने वालों को उन्हीं के पास भिजवा दिया जाएगा। सीएम मान का हाल भी बेअंत सिंह जैसा ही किया जाएगा। उसने कहा कि सरकार लोगों को बेघर कर गलत कर रही है।
हर घर में पहुंच चुके रॉकेट लॉन्चर व बम, हिम्मत है तो आओ
वहीं गुरपतवंत पन्नू ने कहा कि अगर किसी में हिम्मत है तो आज तरनतारन का पुल लांघ कर दिखाओ, रिफ्रैंडम के समर्थक इंतजार कर रहे हैं। वह सरकार का जवाब देगें। पन्नू ने बताया कि पंजाब में घर-घर में रॉकेट लॉन्चर और बम पहुंच चुके हैं। यही पंजाब को भारत की हकूमत से आजादी दिलाएंगे।

s