नोबल फाउंडेशन संस्था ने 800 स्कूली बच्चों को बांटी वर्दियां

BY utrun / November 19, 2022

लुधियाना/यूटर्न/ 19 नवंबर। नोबल फाउंडेशन संस्था की और से शनिवार को फाउंडेशन की शाखा भगवान वाल्मिकी धर्मशाला बिहारी कॉलोनी में चल एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता आदरणीय श्री बी.के झा जी (रिटायर्ड आई आर एस चीफ कमिश्नर इनकम टैक्स) के द्वारा की गई। जिसमें स्कूली बच्चों को वर्दियां बांटी गई। जिसमें पहले स्लॉट में 3 स्कूल ढोलेवाल, बिहारी कॉलोनी और मुंडिया के करीब 800 बच्चों को वर्दियां बांटी गई। इस अवसर पर चीफ गेस्ट के तौर पर आईजी लुधियाना रेंज डॉक्टर कौसतुब शर्मा मुख्य रुप पर उपस्थित थे।  इस मौके पर विशिष्ट अतिथि के तौर पर ओंकार सिंह पाहवा (एमडी ऐवन साइकिल), नीलम जैन (कंगारू ग्रुप ऑफ इंडस्ट्री), जीवन लाल गुप्ता (लीफोर्ड हेल्थकेयर लिमिटेड), सुरेंद्र महेंद्रू (एमडी निक्स इंडिया), प्रवीण चड्डा (एम.डी शिव फोरजि़ग), नवनीत जैरथ (नेशनल इंडस्ट्री),  सुनीला गुप्ता (एस.टी कोटैक्स),राधिका जेतवानी (सोशल एक्टिविस्ट), रंजना गुप्ता (डरेक्टर परफेक्ट इंडस्ट्रीज जालंधर), गुरसेवक सिंह(एम. डी ग्लोबल फैक्ट्री) नीलम गर्ग जी, रविंदर गुप्ता जी (स्पीडक्राफ्ट), अश्वनी जैन ने शिरकत की।

s