बीवीएम में विजिलेंस अवेयरनेस वीक मनाया गया

BY utrun / November 06, 2022

लुधियाना/यूटर्न/5 नवंबर। भारतीय विद्या मंदिर, किचलू नगर में सत्यनिष्ठा, पारदर्शिता को बढ़ावा देने के प्रयास में विजिलेंस अवेयरनेस वीक मनाया गया। सभी स्तरों पर भ्रष्टाचार की बढ़ती गंभीरता के खतरे को रोकने के लिए, छात्रों ने पोस्टर मेकिंग, रोल प्ले और थीम आधारित प्ले जैसी व्यापक गतिविधियों में भाग लिया। सभी ने अखंडता को बनाए रखने और मजबूत करने की दिशा में एकीकरण की भावना का प्रसार  करने का संकल्प लिया। इस दौरान प्रिंसिपल नीलम मित्तर ने कहा कि स्कूल हमेशा नैतिक मूल्यों को विकसित करने के लिए प्रगतिशील कदम उठाता है, ताकि नई पीढ़ी राष्ट्र निर्माण के प्रति जिम्मेदार व्यवहार विकसित कर सके।

s