भाग सिंह अंटाल/अभिषेक सूद
घनौर/यूटरन/24 दिसंबर --
द माइलस्टोन स्मार्ट स्कूल, घनौर की ओर से दसवीं एवं ग्यारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए हॉप अप, ज़ीरकपुर में एक दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण का आयोजन किया गया। इस ट्रिप का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ मनोरंजन और व्यावहारिक अनुभव प्रदान करना था।
भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने विभिन्न मनोरंजक गतिविधियों में भाग लिया, जिससे उनमें टीम वर्क, आत्मविश्वास और नेतृत्व कौशल का विकास हुआ। शिक्षकों की कड़ी निगरानी में विद्यार्थियों ने अनुशासन और सुरक्षा नियमों का पूर्ण रूप से पालन किया।
यह यात्रा विद्यार्थियों के लिए अत्यंत रोमांचक और यादगार साबित हुई। स्कूल प्रबंधन ने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियां विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं और भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे।