मोती बाग स्थित फ्रेंड्स रेस्टोरेंट में आयोजित तीज समारोह में महिलाओं ने लोकगीतों, गिद्दा, किकली और विभिन्न खेलों के साथ पर्व की खुशियां साझा कीं। आयोजन में रणजीत कौर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं और उनका पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया गया। तीज उत्सव में महिलाओं की उत्साहपूर्ण भागीदारी आकर्षण का केंद्र रही। वीरपाल कौर को ‘तीज क्वीन’ चुने जाने पर समारोह तालियों की गूंज से भर उठा।
जगरांव (चरणजीत सिंह चन्न) : सावन की रौनक और पंजाबी लोक संस्कृति के रंगों से सराबोर तीज का पावन पर्व मोती बाग स्थित फ्रेंड्स रेस्टोरेंट में उत्साह और पारंपरिक अंदाज में मनाया गया। आयोजन को सफल बनाने में सुखप्रीत कौर, ज्योति बब्बर, अमन बत्रा, गुरमीत कौर और सिमरन कौर ने विशेष भूमिका निभाई।
कार्यक्रम में मोती बाग के एमसी दविंदरजीत सिंह सिद्धू की धर्मपत्नी *रणजीत कौर* मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। उनका पारंपरिक ढंग से स्वागत किया गया।
समारोह के दौरान महिलाओं ने पंजाबी लोक संस्कृति की शानदार झलक पेश की। पारंपरिक गिद्दा, किकली और विभिन्न मनोरंजक खेलों के साथ महिलाओं ने बचपन की यादें ताजा कीं। तंबोला ने भी कार्यक्रम में खूब रंग जमाया और प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।
पूरे आयोजन में अपनी ऊर्जा, पारंपरिक पहनावे और सक्रिय भागीदारी से सबका दिल जीतने वाली *वीरपाल कौर को ‘तीज क्वीन’* चुना गया। उनके सिर तीज की रानी का ताज सजते ही उपस्थित महिलाओं ने तालियों के साथ खुशी जताई।
कार्यक्रम के अंत में सभी ने स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद लिया और नाच-गाकर