ddos for hiredstatdstat l4링크모음스포츠중계주소야주소킹링크모음주소야주소모음주소콘여기여bulk Ahrefs DR checker주소킹여기여주소모음아이러브밤여기여주소모음링크모음dstatip stressercasibomcasibomcasibomcasibomcasibom girişjojobetcasibommatbet güncel girişmatbet güncel girişmatbet girişmatbetmatbetmatbet girişmatbetjojobet 8228holiganbet 7669grandpashabet 8247casibomHacklink Satın AlHacklink Satin alcasibomjojobet링크모음주소모음링크모음hacklink : linkforge.ccBacklink : https://linkforge.cc/Backlink : https://linkforge.cc/Buy Backlink : https://linkforge.cc/
Jaipur: ब्रिक्स देशों का जयपुर से बड़ा संदेश, उद्योग-नवाचार और हरित विकास के लिए बनेगी नई साझेदारी - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Amritsar: नशे के खिलाफ अमृतसर पुलिस का बड़ा वार, विदेशी कनेक्शन वाले तस्करी गिरोह का पर्दाफाश Ludhiana: दूध की शुद्धता पर सवाल: खन्ना में जांच के दौरान 26 सैंपलों में निकली पानी की मिलावट Chandigarh: सियासत अलग, रिश्ते कायम: राहुल गांधी ने BJP नेता कैप्टन अमरिंदर को बताया अपना पसंदीदा विपक्षी नेता Derabassi: बचपन में दांतों की देखभाल का पाठ, सैदपुरा स्कूल में बच्चों को मिला स्वास्थ्य का उपहार Derabassi: डेराबस्सी अस्पताल में सिविल सर्जन का औचक निरीक्षण, दवाओं से लेकर सफाई व्यवस्था तक परखी हकीकत Amritsar: मतदाता सूची में बड़ा अपडेट, अमृतसर में बढ़े 106 नए पोलिंग स्टेशन; 13 अगस्त को जारी होगी प्रारंभिक सूची Amritsar: कोर्ट केस से राहत का सुनहरा मौका, 12 सितंबर की लोक अदालत में समझौते से निपटेंगे मामले Amritsar: आपके आसपास है कोई अनमोल प्रतिभा तो करें नामांकन, पद्म पुरस्कारों के लिए 15 अगस्त तक मौका Amritsar: रेलवे स्टेशन से बस स्टैंड तक पुलिस का पहरा, अमृतसर में संदिग्धों की तलाश में चला CASO ऑपरेशन Amritsar: रेलवे की सख्ती का असर: 34 हजार से ज्यादा यात्री पकड़े, टिकट नियम तोड़ने वालों से वसूले ₹2.71 करोड़ Hoshiarpur: कुलदीप सिंह ने जाते-जाते कर दिया महादान, नेत्रदान से किसी की दुनिया होगी रोशन New Delhi: हुनर, परंपरा और विरासत का सम्मान, राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर देशभर के कारीगरों को मिला सलाम
Logo
Uturn Time
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा- बदलती वैश्विक अर्थव्यवस्था में ब्रिक्स देशों को अपनी क्षमताओं का मिलकर उपयोग करना होगा; बैठक में डिजिटल परिवर्तन, कौशल विकास, लॉजिस्टिक्स, स्टार्टअप और सतत औद्योगिक विकास पर चर्चा, 10वीं संयुक्त घोषणा मंजूर; भारत की अध्यक्षता में 7 अगस्त को होगी ब्रिक्स व्यापार मंत्रियों की बैठक, वैश्विक व्यापार व्यवस्था और एमएसएमई सहयोग पर रहेगा फोकस।
जयपुर (Naren Danu) : गुलाबी नगरी जयपुर से ब्रिक्स देशों ने भविष्य की औद्योगिक दुनिया के लिए नई साझेदारी का खाका तैयार किया। भारत की ब्रिक्स अध्यक्षता-2026 के तहत आयोजित 10वीं ब्रिक्स उद्योग मंत्रियों की बैठक में सदस्य देशों ने नई औद्योगिक क्रांति, तकनीकी नवाचार, सतत विकास और आपसी औद्योगिक सहयोग को मजबूत करने पर व्यापक मंथन किया। बैठक के समापन पर सभी देशों ने 10वीं ब्रिक्स उद्योग मंत्रियों की संयुक्त घोषणा को सर्वसम्मति से स्वीकार कर लिया। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने प्रतिनिधियों का स्वागत करते हुए कहा कि जयपुर जहां अपनी सदियों पुरानी शिल्प एवं सांस्कृतिक विरासत के लिए प्रसिद्ध है, वहीं यह आधुनिक औद्योगिक विकास की संभावनाओं का भी प्रतीक है। उन्होंने कहा कि बदलती वैश्विक अर्थव्यवस्था में ब्रिक्स देशों को अपनी क्षमताओं का लाभ उठाकर आत्मनिर्भर, मजबूत और प्रतिस्पर्धी औद्योगिक ढांचा तैयार करना होगा। उन्होंने कहा कि नई औद्योगिक क्रांति के लिए ब्रिक्स साझेदारी (PartNIR) अब सदस्य देशों के बीच तकनीक, नवाचार और औद्योगिक सहयोग बढ़ाने का प्रभावी मंच बन चुका है। भारत की अध्यक्षता का उद्देश्य केवल बैठकों तक सीमित नहीं है, बल्कि ऐसे स्थायी तंत्र तैयार करना है, जिनसे उद्योग, निवेश और तकनीकी सहयोग को दीर्घकालिक मजबूती मिल सके। हरित तकनीक और डिजिटल बदलाव पर जोर केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने कहा कि भविष्य की औद्योगिक अर्थव्यवस्था सहयोग, नवाचार, हरित तकनीक और आपसी विश्वास पर आधारित होगी। उन्होंने कहा कि ब्रिक्स देश इन क्षेत्रों में वैश्विक नेतृत्व की भूमिका निभाने की क्षमता रखते हैं। बैठक में भारत ने PartNIR के तहत अपनी अध्यक्षता में हुई प्रगति का ब्योरा साझा किया। इसमें एमएसएमई सहयोग ढांचे को अंतिम रूप देना, फोटोवोल्टिक उद्योग के लिए कार्ययोजना तैयार करना और स्टार्टअप आधारित नवाचार को बढ़ावा देने की पहल शामिल रही। इसके अलावा मजबूत परिवहन एवं लॉजिस्टिक्स नेटवर्क, जीआईएस आधारित औद्योगिक योजना और शहरी लॉजिस्टिक्स व्यवस्था को विकसित करने पर भी विशेष चर्चा हुई। उद्योगों के लिए नई साझेदारी का रोडमैप बैठक में ब्रिक्स देशों ने डिजिटल परिवर्तन, औद्योगिक आधुनिकीकरण, कौशल विकास, विनिर्माण क्षमता विस्तार और समावेशी औद्योगिक विकास जैसे मुद्दों पर अपने अनुभव साझा किए। प्रतिनिधियों ने माना कि PartNIR ज्ञान के आदान-प्रदान, क्षमता निर्माण और औद्योगिक नवाचार को बढ़ावा देने वाला महत्वपूर्ण मंच बन चुका है। संयुक्त घोषणा में सदस्य देशों ने तकनीकी सहयोग बढ़ाने, सतत औद्योगिक विकास को गति देने और आपसी व्यापार एवं निवेश के नए अवसर तलाशने की प्रतिबद्धता जताई। अब जयपुर में होगी ब्रिक्स व्यापार मंत्रियों की बैठक भारत की ब्रिक्स अध्यक्षता के तहत 7 अगस्त को जयपुर में 16वीं ब्रिक्स व्यापार मंत्रियों की बैठक आयोजित होगी। इसकी अध्यक्षता केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल करेंगे। बैठक में विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) आधारित व्यापार व्यवस्था, वैश्विक मूल्य श्रृंखलाओं को मजबूत करने, एमएसएमई की अंतरराष्ट्रीय भागीदारी बढ़ाने और डिजिटल व्यापार को बढ़ावा देने जैसे मुद्दों पर चर्चा होगी। ब्रिक्स प्रतिनिधियों के लिए जयपुर के सिटी पैलेस और हवा महल के सांस्कृतिक भ्रमण का भी आयोजन किया जाएगा। भारत ने स्पष्ट किया है कि उसकी अध्यक्षता का लक्ष्य समावेशी, पारदर्शी और नियम आधारित वैश्विक व्यापार व्यवस्था को मजबूत करना है, जिससे ‘विकसित भारत-2047’ के लक्ष्य के अनुरूप नवाचार आधारित औद्योगिक विकास को नई गति मिल सके।