विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने श्रद्धालुओं की बसों को रवाना करते हुए उनकी सुखद और सुरक्षित यात्रा की कामना की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में सरकार धार्मिक आस्था को सम्मान देते हुए निःशुल्क तीर्थ यात्रा की सुविधा प्रदान कर रही है। इस अवसर पर नगर काउंसिल प्रतिनिधियों और पार्टी पदाधिकारियों ने भी श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दीं।
जीरकपुर : पंजाब सरकार की मुख्यमंत्री तीर्थ स्थान यात्रा योजना के तहत शनिवार को हलका विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने जीरकपुर के वार्ड नंबर 25 से 98वीं और 99वीं तथा वार्ड नंबर 2 से 100वीं श्रद्धालुओं की बसों को धार्मिक स्थलों के दर्शन के लिए हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
इस अवसर पर विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार आम लोगों की आस्था का सम्मान करते हुए श्रद्धालुओं को निःशुल्क तीर्थ यात्रा का अवसर उपलब्ध करा रही है। उन्होंने कहा कि यह योजना हजारों श्रद्धालुओं के लिए सेवा और श्रद्धा का माध्यम बन चुकी है तथा सरकार जनकल्याण के लिए लगातार ऐसी योजनाएं लागू कर रही है।
उन्होंने श्रद्धालुओं की सुखद एवं सुरक्षित यात्रा की कामना करते हुए कहा कि सरकार का उद्देश्य प्रदेश के अधिक से अधिक लोगों को प्रमुख धार्मिक स्थलों के दर्शन कराने का अवसर उपलब्ध कराना है।
इस मौके पर नगर काउंसिल जीरकपुर के अध्यक्ष गुरप्रीत सिंह विर्क, पार्षद गुरप्रीत सिंह, कलावंती देवी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति और पार्टी पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।