लुधियाना/यूटर्न/1 अगस्त। गांव जस्सियां में वक्फ बोर्ड की जमीन का किए कब्जे को छुड़वाने के लिए गई टीम पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। हमलावरों द्वारा पुलिस के सामने ही वक्फ बोर्ड अधिकारियों के साथ मारपीट की गई। इस हमले में रेंट क्लेक्टर गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जिन्हें सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। थाना हैबोवाल की पुलिस ने एस्टेट ऑफिसर परमजीत सिंह की शिकायत पर मनप्रीत सिंह, हरजीत सिंह चीमा, नरेंद्र सिंह, गुरप्रीत सिंह उर्फ गुरी, पवन मान उर्फ बबला समेत अन्य अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। जिसमें साफ देख जा सकता है की लोगा पुलिस के सामने कर्मचारियों के साथ मारपीट करते हैं। जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता परमजीत सिंह वक्फ बोर्ड लुधियाना में एस्टेट ऑफिसर तैनात है। बोर्ड की एक जमीन गांव जस्सियां में थी। जिस पर कुछ लोगों द्वारा अवैध तरीके से कब्जा किया हुआ था। बोर्ड द्वारा इस संबंधी पुलिस को सूचना दी गई। वहीं वक्फ बोर्ड के अधिकारी, पुलिस और हल्का कानूनगो के साथ गांव जस्सियां पहुंचे। जहां उन्होंने कब्जा वापिस लेने का प्रयास किया तो कुछ लोगों ने मिलकर उन पर हमला कर दिया। परमजीत सिंह ने कहा कि हमलावरों ने जान से मारने की नीयत से कर्मचारियों के साथ मारपीट की, जिसमें वक्फ बोर्ड के रेंट कलेक्टर मोहम्मद अदनान को गंभीर चोटें आईं। स्थिति बिगड़ने के बाद बोर्ड की टीम किसी तरह अपनी जान बचाकर मौके से भागे।
---