ddos for hiredstatdstat l4주소모음스포츠중계토토사이트여기여주소모음스포츠중계토토사이트주소콘여기여bulk Ahrefs DR checker스포츠중계뉴토끼토토사이트누누티비여기여토토커뮤니티주소모음dstatip stressercasibomcasibomcasibomcasibomcasibom girişcasibom güncel girişcasibommatbet resmi girişmatbet güncel girişmatbet girişmatbetmatbetmatbet resmi girişmatbet güncel girişmatbet girişmatbetmatbetcasibomHacklink Satın AlHacklink Satin alcasibomcasibom
Guwahati: मणिपुर से असम पहुंच रही थी करोड़ों की ड्रग्स खेप, पुलिस ने तस्करी का खेल किया बेनकाब - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Panipat: पानीपत में सफाई कर्मियों की सुनवाई, आयोग ने एजेंसियों को दिए जांच और सुधार के कड़े निर्देश Chandigarh: मुफ्त पानी योजना को लेकर चंडीगढ़ में राजनीति तेज, तिवारी बोले- लोकतांत्रिक अधिकारों की अनदेखी हुई Chandigarh: चंडीगढ़ में गरजे छात्र, पेपर लीक मुद्दे पर पंजाब सरकार के खिलाफ एबीवीपी का हल्ला बोल Chandigarh: कूड़े के पहाड़ से हरियाली की ओर डड्डूमाजरा, निगम ने तेज किए कायाकल्प के प्रयास Chandigarh: राहुल गांधी और पप्पू यादव को लेकर वाराणसी में मामला गर्माया, FIR पर नजरें Lalru: महामारी में मानवता की सेवा का मिला सम्मान, सुभाष शर्मा को द ट्रिब्यून ने किया सम्मानित Jagran: मानव सेवा की मिसाल बनी भारत विकास परिषद, गरीब परिवार को दिया सुरक्षित घर का तोहफा Jagran: छात्र आंदोलन के समर्थन में उतरी दशमेश यूनियन, केंद्र को दी बड़े संघर्ष की चेतावनी Jagran: ‘सफाई सेवकों की आवाज दबा रही सरकार’, एस.आर. क्लेर ने आप सरकार पर साधा निशाना Panchkula: पंचकूला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एसी कॉपर पाइप चोरी करने वाला आदतन अपराधी गिरफ्तार Chandigarh: जनसेवा की मिसाल: सर्वविताएं फाउंडेशन ने लगाया मुफ्त मेडिकल कैंप, सैकड़ों लोगों को मिला स्वास्थ्य लाभ Mohali: शूटिंग रेंज चोरी मामले में मोहाली पुलिस की बड़ी सफलता, आरोपी रिमांड पर; बरामद हुआ चोरी का सामान
Logo
Uturn Time
खुफिया सूचना पर एसटीएफ और अमीनगांव पुलिस की कार्रवाई, वाहन के गुप्त हिस्सों से बरामद हुईं 50 हजार मेथामफेटामाइन युक्त याबा टैबलेट और हेरोइन। तीन तस्कर गिरफ्तार, सभी मणिपुर के रहने वाले बताए गए। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर ड्रग्स सप्लाई चेन और इसके पीछे जुड़े अन्य लोगों का पता लगाने में जुटी है।
गुवाहाटी (Naren Danu) : असम पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) और कामरूप जिले की अमीनगांव पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 12.5 करोड़ रुपये मूल्य के मादक पदार्थों की खेप बरामद की है। पुलिस ने इस मामले में तीन अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। असम पुलिस के सीपीआरओ के अनुसार, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि मणिपुर के काकचिंग से निचले असम के एक जिले में वाहन के जरिए नशीले पदार्थों की खेप पहुंचाई जा रही है। सूचना के आधार पर एसटीएफ और कामरूप पुलिस की टीम ने अमीनगांव इलाके में नाकाबंदी कर संदिग्ध वाहन (एएस-11एए-6800) को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान वाहन के गुप्त स्थानों से 50 हजार याबा गोलियां बरामद की गईं। इन गोलियों में मेथामफेटामाइन पाया गया, जिनका कुल वजन करीब 5 किलोग्राम बताया गया है। इसके अलावा पांच साबुनदानी में छिपाकर रखी गई 67.5 ग्राम हेरोइन भी बरामद की गई। पुलिस ने मौके से मणिपुर निवासी तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान ताबिश (24), थेकचम अविनाश सिंह (41) और नोंगमैथेम बिस्वजीत (38) के रूप में हुई है। ताबिश वाहन चला रहा था, जबकि अविनाश सिंह सह-चालक था। पुलिस के अनुसार, बरामद मादक पदार्थों की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 12.5 करोड़ रुपये आंकी गई है, जबकि सीआईडी के आंकलन के अनुसार इसकी कीमत लगभग 7.5 करोड़ रुपये है। मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नशे के नेटवर्क को तोड़ने के लिए आगे भी खुफिया सूचनाओं के आधार पर अभियान जारी रहेगा।