Buy High Quality BacklinksNettoyage professionnel en SavoieInstant URL Indexingcasino link building servicesbuy cheap backlinkWebshellfast google indexingBuy hidden backlinksPremium Backlinks for SEObuy backlinkshacklink satin alBuy Hidden Backlinkchambery porn배팅의민족
Amritsar: 'सतलुज' फिल्म पर प्रतिबंध के विरोध में एसजीपीसी का रोष मार्च, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
New Delhi: दिल्ली में नवजात तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, 10 और गिरफ्तार; नौ बच्चे बरामद Chandigarh: पंजाब में ₹1000 महिला योजना और ₹10 लाख इलाज योजना का लाभ चाहिए तो वोटर लिस्ट में नाम जरूरी Jalandhar: बिस्त दोआब नहर टूटी, गदईपुर और कालिया कॉलोनी में मचा हड़कंप, स्थानीय लोगों ने संभाला मोर्चा Chandigarh: पंजाब के रिटायर्ड कर्मचारियों को बड़ी राहत, बढ़ेगी ग्रेच्युटी और लीव इनकैशमेंट Chandigarh: पौधे लगाने के आंकड़ों पर चंडीगढ़ प्रशासक का तंज, बोले- गिनती नहीं, पेड़ों की देखभाल जरूरी Phagwara: पीएम श्री सरकारी कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल में स्वच्छ भारत अभियान के तहत सेमिनार Kurukshetra: ऑल इंडिया पत्रकार एकता संघ जिला कुरुक्षेत्र इकाई द्वारा प्रचार सचिव कुलवंत सिंह बग्गा का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया Panipat: सीटू के नेतृत्व में सर्व कर्मचारी संघ ने मांगों को लेकर परियोजना अधिकारी के कार्यालय पर किया प्रदर्शन Panipat: सेंट मैरी कॉन्वेंट स्कूल में 10वीं एवं 12वीं के मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान समारोह हुआ आयोजित New Delhi: धमकियों और दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई के बीच 'काला हिरण' का दूसरा पोस्टर जारी, 17 जुलाई को रिलीज होगा टीज़र Panchkula: एसडीएम की पंचकूला विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं से अपील 4 दिनों मे गणना प्रपत्र फॉर्म भरे नहीं तो वोट कट जाएगा Chandigarh: पंजाब कांग्रेस में सुलह की कोशिशें तेज, चन्नी-रंधावा गुट की आज भूपेश बघेल से बैठक संभव
Logo
Uturn Time
भाई जसवंत सिंह खालड़ा पर आधारित फिल्म की रिलीज़ की मांग, 14 जुलाई को सतलुज किनारे अरदास का ऐलान
अमृतसर (Narendra Danu) : भाई जसवंत सिंह खालड़ा के जीवन और 1990 के दशक की घटनाओं पर आधारित फिल्म 'सतलुज' के प्रदर्शन पर रोक के विरोध में शुक्रवार को शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) ने अमृतसर में बड़ा रोष मार्च निकाला। मार्च का नेतृत्व एसजीपीसी अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी ने किया। स्वर्ण मंदिर परिसर स्थित सूचना केंद्र से शुरू हुआ मार्च डिप्टी कमिश्नर कार्यालय तक पहुंचा। इसमें एसजीपीसी के पदाधिकारी, सदस्य और बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने फिल्म से प्रतिबंध हटाने की मांग करते हुए नारेबाजी की और जिला प्रशासन के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। मार्च से पहले एडवोकेट धामी ने कहा कि भाई जसवंत सिंह खालड़ा ने पंजाब के एक कठिन दौर से जुड़े मामलों को सामने लाने का प्रयास किया था और इसके लिए उन्हें अपनी जान गंवानी पड़ी। उनका कहना था कि सेंसर बोर्ड की आपत्तियों के बाद फिल्म को 'सतलुज' नाम से तैयार किया गया, लेकिन इसके प्रदर्शन पर भी रोक लगा दी गई। धामी ने कहा कि आज की युवा पीढ़ी 1990 के दशक के घटनाक्रम से पूरी तरह परिचित नहीं है। उनका तर्क था कि फिल्म के माध्यम से उस दौर की परिस्थितियों को समझने का अवसर मिल सकता है, इसलिए इसके प्रदर्शन की अनुमति दी जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि यह केवल एक फिल्म का मामला नहीं, बल्कि इतिहास और तथ्यों को लोगों तक पहुंचाने का मुद्दा है। एसजीपीसी लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रख रही है और सरकार से प्रतिबंध हटाने की मांग कर रही है। एसजीपीसी अध्यक्ष ने घोषणा की कि 14 जुलाई को सतलुज नदी के किनारे विशेष अरदास आयोजित की जाएगी। अपने संबोधन में उन्होंने लंबे समय से जेलों में बंद सिख कैदियों के मामलों का भी उल्लेख करते हुए सरकार से उचित निर्णय लेने की अपील की।