Uturn Time
Breaking
कनाडा में पंजाबी के घर सवा करोड़ की चोरी, रोते हुए महिला बोली- 5 माह पहले मकान लिया, 2 मिनट में सब बर्बाद हुआ नूरां सिस्टर्स के पिता उस्ताद मीर की हालत गंभीर, आर्थिक मदद की लगाई गुहार अंतरराज्यीय हथियार तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, 3 आरोपी हथियारों सहित किए अरेस्ट, पाकिस्तानी तस्करों से जुड़े तार जीरकपुर में आरक्षण को लेकर बवाल, अनुसूचित जाति संगठनों ने जताया कड़ा विरोध CBSE 10वीं बोर्ड में 500/500 लाकर परफेक्ट स्कोर किया:पिता ने कहा था- 33% में भी दिक्कत नहीं; आयुष्मान ने बताए तैयारी के सीक्रेट्स ग्राउंड रिपोर्टमदुरै से करीब 15 किमी दूर तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी है। चंडीगढ़ में वॉकिंग ट्रैक पर दौड़ी कार:पुलिस तैनात, नहीं लगी भनक; ड्राइवर बोला- मेरे पास परमिशन, दस्तावेजों समेत पुलिस स्टेशन बुलाया पंजाब-चंडीगढ़ में बढ़ी गर्मी, बारिश की संभावना नहीं:कल से चलेगी हीट वेव, रातें भी रहेंगी गर्म; हीट स्ट्रोक यूनिट तैयार पठानकोट पुलिस ने एक्टिवा सवार 3 युवकों को हेरोइन और ड्रग मनी सहित काबू किया है औजला के गाने पर सिद्धू की नई रील:अमृतसर में काला कुर्ता और गले में पहना कंठा, गाना लगाया- गबरू पुत्त पंजाब दा पंजाब में बेअदबी मामलों की जांच के लिए नई SOP:SHO मौके पर जाएगा, साजिश और फंडिंग तक जांच, 60-90 दिन में चालान इंस्टाग्राम सब्सक्रिप्शन कंटेंट पर बवाल: Vishnu Priya के खिलाफ केस दर्ज
Logo
Uturn Time
राम नाम जप, कीर्तन-भजन व लड्डू वितरण से गूंजा मंदिर परिसर डेराबस्सी 22 Jan : अयोध्या में स्थित श्रीराम मंदिर के स्थापना दिवस के पावन अवसर पर डेराबस्सी के जीबीपी स्थित श्री राधा कृष्ण मंदिर में गुरुवार शाम चार बजे भव्य धार्मिक आयोजन किया गया। इस मौके पर श्रद्धालुओं ने श्रीराम नाम की माला का जप किया, कीर्तन-भजन हुए और प्रसाद का वितरण किया गया। कार्यक्रम के दौरान भाजपा महिला मोर्चा डेराबस्सी और कीर्तन मंडली की ओर से भगवान श्रीराम की महिमा का गुणगान किया गया। भक्तिमय वातावरण में राम नाम का जप होता रहा और मंदिर परिसर पूरी तरह श्रद्धा व आस्था से सराबोर हो गया। समागम के बाद श्रद्धालुओं के बीच लड्डू और प्रसाद वितरित कर खुशियां सांझी की गईं। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष पवन धीमान (पम्मा) विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने कीर्तन में भाग लिया और शहरवासियों को श्रीराम मंदिर स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम के आदर्श हमें सत्य, सेवा और समर्पण के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं, जिसे अपनाकर समाज को मजबूत बनाया जा सकता है। धार्मिक आयोजन में मोनिता वशिष्ठ, हेमा राणा, सीमा पाल, रेणु गुप्ता, अनीला, नीतू धीमान सहित बड़ी संख्या में महिला सदस्यों और श्रद्धालुओं ने भाग लिया। श्रद्धालुओं की उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा और बढ़ गई। राम नाम के सामूहिक जप और भजनों के साथ पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय हो उठा। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने कार्यक्रम में शामिल होकर पुण्य लाभ प्राप्त किया और श्रीराम के जयकारों से वातावरण गूंज उठा।