नवीन जिंदल फाउंडेशन की पहल, सोंगल में आयोजित मेडिकल कैंप में बड़ी भागीदारी
कलायत: समाजसेवा और जनकल्याण के उद्देश्य से नवीन जिंदल फाउंडेशन की ओर से सौंगल गांव में निशुल्क मेडिकल शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में ग्रामीणों को स्वास्थ्य संबंधी परामर्श, आवश्यक जांच तथा निशुल्क दवाइयां उपलब्ध करवाई गईं। फाउंडेशन की मेडिकल वैन के माध्यम से आयोजित शिविर में डॉ. बलिंद्र के नेतृत्व में स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करते हुए 140 लोगों को दवाइयां उपलब्ध करवाई गईं और 16 लोगों के लैब टेस्ट किए गए।
शिविर के दौरान ग्रामीणों को स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता भी प्रदान की गई और समय-समय पर स्वास्थ्य जांच करवाने की सलाह दी गई। सांसद कार्यालय कैथल के प्रभारी रविंद्र धीमान ने कहा कि सांसद नवीन जिंदल का विजन है कि आम आदमी की पहुंच से दूर होती जा रही महंगी चिकित्सा से उन्हें राहत दिलाने के लिए लोगों को उनके घर के पास ही स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाएं। उन्होंने बताया कि सांसद नवीन जिंदल की इस पहल का सबसे अधिक लाभ महिलाओं और बुजुर्गों को मिल रहा है। जो बड़े अस्पतालों के चक्कर नहीं काट सकते। मुफ्त दवाई देने के साथ-साथ टीम लैब टेस्ट करके लोगों को समय रहते बीमारी से जागरुक रहने के लिए भी प्रेरित करती हैं। इसके साथ-साथ टीम में शामिल महिला स्टाफ गर्भवती महिलाओं एवं युवतियों को संतुलित आहार के बारे में जानकारी देने के साथ-साथ उनके शरीर में कैल्शियम, प्रोटीन और विटामिन आदि की मात्रा को चेक करता है। लोगों को उचित खान-पान और शरीर में पनप रही बीमारी के संकेत पहचान के बारे में भी अवगत किया जाता है। उन्होंने ग्रामीणों को नवीन जिंदल यशस्वी छात्रवृत्ति योजना की भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस योजना का उद्देश्य मेधावी एवं जरूरतमंद विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए आर्थिक सहयोग प्रदान करना है। पात्र विद्यार्थी योजना का लाभ लेकर अपनी उच्च शिक्षा के सपनों को साकार कर सकते हैं। इस अवसर पर संजीव कुमार सरपंच प्रतिनिधि, राजेश शर्मा पूर्व सरपंच
संजीव, धर्मपाल, मुकेश शर्मा, जोगिन्द्र शर्मा, विरेन्द्र सारन कलायत हल्का प्रभारी आदि उपस्थित थे।