कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने अब पंजाब में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है और इसके फाउंडर अभिजीत दीपके 13 जून को अमृतसर पहुंचेंगे। दीपके ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर वीडियो जारी कर कहा कि वे शाम 4 बजे अमृतसर गेट पर युवाओं से मिलने आएंगे और NEET तथा CBSE छात्रों के समर्थन में शांतिपूर्ण प्रदर्शन करेंगे, जिसमें केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की जाएगी। CJP की स्थापना 5 मई 2026 को भारत के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत के बेरोजगार युवाओं को लेकर “कॉकरोच” कहे जाने वाले विवादित बयान के बाद मजाकिया अंदाज में हुई थी, और इसके फाउंडर अभिजीत दीपके ने सोशल मीडिया पर यह सवाल उठाया कि “क्या होगा अगर देश के सभी कॉकरोच एक साथ आ जाएं?” जिसके बाद पार्टी युवाओं के बीच तेजी से लोकप्रिय हो गई और उसके इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ ही दिनों में दो करोड़ से अधिक फॉलोअर्स जुड़ गए। पार्टी ने पुणे और लखनऊ में बड़े प्रदर्शन कर चुकी है और अब जयपुर, अमृतसर, बेंगलुरु और 20 जून को दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करेगी। पुणे में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान दीपके ने वायरल तस्वीरों को लेकर कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के साथ उनकी फोटो AI जनरेटेड है और उन्होंने किसी भी तरह के भ्रामक दावों से साफ इंकार किया। CJP का यह व्यंग्यात्मक और युवा-केंद्रित अभियान राजनीतिक हलकों और सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है और अब पंजाब में पार्टी की सक्रियता बढ़ने वाली है।