Buy High Quality BacklinksNettoyage professionnel en SavoieInstant URL Indexingcasino link building servicesbuy cheap backlinkWebshellfast google indexingBuy hidden backlinksPremium Backlinks for SEObuy backlinkshacklink satin alBuy Hidden Backlink6clubcolour prediction game demofree colour prediction gamecolour prediction demo gamecolour prediction game playwhere to play colour prediction gamemantri mall colour prediction gamereliance mall colour prediction gamegodrej mall colour prediction gameadani mall colour prediction gamepacific mall colour prediction gameBG678 review678 lotterybg678dmwindmwin logindm win lotteryjio lottery game6 Club apkgojackpotchambery porn6 club apk6 club game66 lottery gift code66 lottery gift codehindiscopegovernment jobsgovernment schemesadmit cardanswer keyexam resultssyllabuslotterygovernment newsjai clubcolor prediction gamejai club appjai club lotteryjai gamebigwin69bingoFree Bonus No DepositColor Game66 lottery6 Club Lottery6 club lottery6 club6 club gameblingwinbling winlodi777lodi777lodi 777gojackpotgojackpotpaldo77paldo77dhani gamedhani wintaya886club login43r43r
Jaipur: जयपुर में आग की चपेट में आया पटाखा गोदाम, 7 लोगों की मौत - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
New Delhi: सबसे लंबे कार्यकाल को पूरा करने पर प्रधानमंत्री Narendra Modi को दुनियाभर के नेताओं ने दी बधाई, वैश्विक स्तर पर सराहना Jaipur: जयपुर में आग की चपेट में आया पटाखा गोदाम, 7 लोगों की मौत Kurukshetra: सुभाष चन्द्र बोस आपदा प्रबंधन पुरस्कार के लिए 31 जुलाई तक करें आवेदन:विश्राम कुमार मीणा Kurukshetra: सुरजेवाला को कांग्रेस अध्यक्ष बनाने से पार्टी को मिलेगी नई गति : मधुसूदन बवेजा Hoshiarpur: प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान (PMSMA) के 10 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जिले भर में जागरूकता गतिविधियों का आयोजन Hoshiarpur: ₹13.5 करोड़ के विकास कार्यों से बाहोवाल की बदली नुहार: विधायक डॉ. ईशांक कुमार ED की लुधियाना के सीए व जालंधर के ठेकेदार पर रेड, बड़े हेरफेर के संकेत, जांच में जुटी टीमें उत्तर प्रदेश के कानपुर में सास ने दामाद से शादी की; वायरल वीडियो पर ऑनलाइन बहस छिड़ी Hoshiarpur: प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान (PMSMA) के 10 वर्ष पूरे Hoshiarpur: अरोड़ा वंश सभा के साथ जुड़े 18 नए परिवार, सामाजिक एकता और सेवा कार्यों को मिलेगा बल Hoshiarpur: सीनियर वूमैन किक्रेट होशियारपुर ने कपूरथला को 7 विकेट से हराकर अर्जित की दूसरी जीतः डा. रमन घई Thanesar: युवाओं के सपनों को मिलेगी नई उड़ान, आगे आएं और उठाएं यशस्वी छात्रवृत्ति योजना का लाभ: धर्मवीर सिंह
Logo
Uturn Time
भीषण आग में बच्चे समेत सात की मौत, जयपुर में शोक की लहर
जयपुर (Narendra Singh Danu): राजस्थान की राजधानी जयपुर के खोह नागोरियान थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक अवैध पटाखा गोदाम में भीषण आग लगने से बड़ा हादसा हो गया। इस दर्दनाक घटना में एक बच्चे समेत सात लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से झुलस गया है। प्रशासन के अनुसार आयशा नगर तलाई स्थित आईटीआई कॉलेज के पास बने इस गोदाम में सुबह करीब 11 बजे अचानक आग भड़क उठी। गोदाम में बड़ी मात्रा में ज्वलनशील सामग्री होने के कारण आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप ले लिया और कई धमाकों के बीच अंदर मौजूद लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। हादसे में अब्दुल वाहिद, बिलाल खान, समीर, आजीम खान उर्फ आविद और राबिल समेत सात लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि दो शवों की पहचान अभी नहीं हो सकी है। गंभीर रूप से झुलसे नासिर का इलाज एसएमएस अस्पताल में चल रहा है, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। एसएमएस अस्पताल के डॉक्टरों के अनुसार कई घायलों की हालत बेहद गंभीर थी और कुछ ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि कई लोग 70 से 95 प्रतिशत तक झुलस गए थे। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह गोदाम अवैध रूप से संचालित किया जा रहा था। मकान मालिक ने इसे किराये पर दिया था, जहां पटाखों का भंडारण और निर्माण कार्य किया जा रहा था। पुलिस ने मौके को सील कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस कमिश्नर सचिन मित्तल ने बताया कि रिहायशी इलाके में अवैध रूप से गोदाम चलाया जा रहा था। मामले में गोदाम संचालकों के साथ-साथ लापरवाही या मिलीभगत पाए जाने पर अन्य जिम्मेदारों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। जयपुर कलेक्टर संदेश नायक ने कहा कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है और संबंधित अधिकारियों से रिपोर्ट तलब की गई है। स्थानीय लोगों ने भी बचाव कार्य में सहयोग किया, लेकिन आग की तीव्रता इतनी अधिक थी कि कई लोगों को बचाया नहीं जा सका। घटना पर हरिभाऊ बागड़े, किरोड़ी लाल मीणा और अशोक गहलोत ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना जताई है। फिलहाल पुलिस, एफएसएल और प्रशासनिक टीमें संयुक्त रूप से मामले की जांच कर रही हैं। इस घटना ने रिहायशी क्षेत्रों में अवैध रूप से संचालित पटाखा गोदामों पर निगरानी को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।