Buy High Quality BacklinksNettoyage professionnel en SavoieInstant URL Indexingcasino link building servicesbuy cheap backlinkWebshellfast google indexingBuy hidden backlinksPremium Backlinks for SEObuy backlinkshacklink satin alBuy Hidden Backlink6clubcolour prediction game demofree colour prediction gamecolour prediction demo gamecolour prediction game playwhere to play colour prediction gamemantri mall colour prediction gamereliance mall colour prediction gamegodrej mall colour prediction gameadani mall colour prediction gamepacific mall colour prediction gameBG678 review678 lotterybg678dmwindmwin logindm win lotteryjio lottery game6 Club apkgojackpotchambery porn6 club apk6 club game66 lottery gift code66 lottery gift codehindiscopegovernment jobsgovernment schemesadmit cardanswer keyexam resultssyllabuslotterygovernment newsjai clubcolor prediction gamejai club appjai club lotteryjai gamebigwin69bingoFree Bonus No DepositColor Game66 lottery6 Club Lottery6 club lottery6 club6 club gameblingwinbling winlodi777lodi777lodi 777gojackpotgojackpotpaldo77paldo77dhani gamedhani wintaya886club login43r43r
Hoshiarpur: प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान (PMSMA) के 10 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जिले भर में जागरूकता गतिविधियों का आयोजन - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
New Delhi: सबसे लंबे कार्यकाल को पूरा करने पर प्रधानमंत्री Narendra Modi को दुनियाभर के नेताओं ने दी बधाई, वैश्विक स्तर पर सराहना Jaipur: जयपुर में आग की चपेट में आया पटाखा गोदाम, 7 लोगों की मौत Kurukshetra: सुभाष चन्द्र बोस आपदा प्रबंधन पुरस्कार के लिए 31 जुलाई तक करें आवेदन:विश्राम कुमार मीणा Kurukshetra: सुरजेवाला को कांग्रेस अध्यक्ष बनाने से पार्टी को मिलेगी नई गति : मधुसूदन बवेजा Hoshiarpur: प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान (PMSMA) के 10 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जिले भर में जागरूकता गतिविधियों का आयोजन Hoshiarpur: ₹13.5 करोड़ के विकास कार्यों से बाहोवाल की बदली नुहार: विधायक डॉ. ईशांक कुमार ED की लुधियाना के सीए व जालंधर के ठेकेदार पर रेड, बड़े हेरफेर के संकेत, जांच में जुटी टीमें उत्तर प्रदेश के कानपुर में सास ने दामाद से शादी की; वायरल वीडियो पर ऑनलाइन बहस छिड़ी Hoshiarpur: प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान (PMSMA) के 10 वर्ष पूरे Hoshiarpur: अरोड़ा वंश सभा के साथ जुड़े 18 नए परिवार, सामाजिक एकता और सेवा कार्यों को मिलेगा बल Hoshiarpur: सीनियर वूमैन किक्रेट होशियारपुर ने कपूरथला को 7 विकेट से हराकर अर्जित की दूसरी जीतः डा. रमन घई Thanesar: युवाओं के सपनों को मिलेगी नई उड़ान, आगे आएं और उठाएं यशस्वी छात्रवृत्ति योजना का लाभ: धर्मवीर सिंह
Logo
Uturn Time
सिविल अस्पताल होशियारपुर में आयोजित किया गया जागरूकता शिविर
सुरक्षित मातृत्व के लिए गर्भवती महिलाओं से नियमित जांच करवाने की अपील
होशियारपुर (दलजीत अज्नोहा) : सिविल सर्जन होशियारपुर डॉ. मनदीप कमल के दिशा-निर्देशों अनुसार प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान (PMSMA) के 10 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आज सिविल अस्पताल होशियारपुर में एक विशेष जागरूकता एवं स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इसके अतिरिक्त जिले के सभी पी.एच.सी., सी.एच.सी., सब-डिवीजनल अस्पतालों तथा आम आदमी क्लीनिकों में भी इस दिवस को विशेष रूप से मनाया गया तथा गर्भवती महिलाओं को योजना के अंतर्गत उपलब्ध करवाई जा रही निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में जागरूक किया गया। सिविल अस्पताल होशियारपुर में एस.एम.ओ. इंचार्ज डॉ. नवजोत सिंह एवं एस.एम.ओ. डॉ. नेहा पाल की अगुवाई में लगाए गए शिविर में जिला परिवार कल्याण अधिकारी डॉ. रणजीत सिंह विशेष रूप से उपस्थित हुए। इस अवसर पर डॉ. रणजीत सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान गर्भवती महिलाओं की सुरक्षित गर्भावस्था एवं सुरक्षित प्रसव सुनिश्चित करने के लिए केंद्र सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक माह की 9 तारीख को सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में गर्भवती महिलाओं को विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा निःशुल्क जांच एवं परामर्श प्रदान किया जाता है। डॉ. नेहा पाल ने गर्भवती महिलाओं से अपील की कि वे गर्भावस्था के दौरान नियमित जांच करवाएं तथा सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में उपलब्ध सभी निःशुल्क सेवाओं का लाभ उठाएं। उन्होंने कहा कि समय पर जांच के माध्यम से उच्च जोखिम वाली गर्भावस्थाओं की पहचान कर माता एवं शिशु के स्वास्थ्य को सुरक्षित बनाया जा सकता है। स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. परवाज ने गर्भवती महिलाओं को संबोधित करते हुए बताया कि प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के अंतर्गत गर्भवती महिलाओं को निःशुल्क ए.एन.सी. जांच, रक्तचाप जांच, हीमोग्लोबिन परीक्षण, टी.टी. टीकाकरण, अल्ट्रासाउंड संबंधी परामर्श, आयरन-फोलिक एसिड, कैल्शियम तथा अन्य आवश्यक दवाइयां उपलब्ध करवाई जाती हैं। गर्भावस्था के दौरान कम से कम चार ए.एन.सी. जांच, संतुलित आहार, आयरन-फोलिक एसिड एवं कैल्शियम की गोलियों का नियमित सेवन अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि नियमित चिकित्सकीय जांच से गर्भावस्था के दौरान आने वाली जटिलताओं पर समय रहते नियंत्रण पाया जा सकता है। जिला मास मीडिया अधिकारी श्री तरसेम लाल ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा अधिक से अधिक गर्भवती महिलाओं तक इस योजना का लाभ पहुंचाने के लिए निरंतर जागरूकता गतिविधियां चलाई जा रही हैं। शिविर के दौरान गर्भवती महिलाओं की निःशुल्क जांच की गई तथा उन्हें सुरक्षित मातृत्व संबंधी जानकारी प्रदान की गई। इस अवसर पर उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं की पहचान कर उन्हें विशेष परामर्श एवं आवश्यकता अनुसार रेफरल सेवाएं भी प्रदान की गईं। डिप्टी मास मीडिया अधिकारी रविंदर जस्सल द्वारा मंच संचालन का कार्य बखूबी निभाया गया। इस अवसर पर जिला मास मीडिया अधिकारी श्रीमती रमनदीप कौर, ब्लॉक एक्सटेंशन एजुकेटर रोहित शर्मा, डॉ. तरनप्रीत (फैसिलिटी मैनेजर), आई.सी.एन. हरप्रीत कौर तथा सिविल अस्पताल होशियारपुर के मेडिकल एवं पैरामेडिकल स्टाफ उपस्थित थे।