Uturn Time
Breaking
New Delhi: सबसे लंबे कार्यकाल को पूरा करने पर प्रधानमंत्री Narendra Modi को दुनियाभर के नेताओं ने दी बधाई, वैश्विक स्तर पर सराहना Jaipur: जयपुर में आग की चपेट में आया पटाखा गोदाम, 7 लोगों की मौत Kurukshetra: सुभाष चन्द्र बोस आपदा प्रबंधन पुरस्कार के लिए 31 जुलाई तक करें आवेदन:विश्राम कुमार मीणा Kurukshetra: सुरजेवाला को कांग्रेस अध्यक्ष बनाने से पार्टी को मिलेगी नई गति : मधुसूदन बवेजा Hoshiarpur: प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान (PMSMA) के 10 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जिले भर में जागरूकता गतिविधियों का आयोजन Hoshiarpur: ₹13.5 करोड़ के विकास कार्यों से बाहोवाल की बदली नुहार: विधायक डॉ. ईशांक कुमार ED की लुधियाना के सीए व जालंधर के ठेकेदार पर रेड, बड़े हेरफेर के संकेत, जांच में जुटी टीमें उत्तर प्रदेश के कानपुर में सास ने दामाद से शादी की; वायरल वीडियो पर ऑनलाइन बहस छिड़ी Hoshiarpur: प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान (PMSMA) के 10 वर्ष पूरे Hoshiarpur: अरोड़ा वंश सभा के साथ जुड़े 18 नए परिवार, सामाजिक एकता और सेवा कार्यों को मिलेगा बल Hoshiarpur: सीनियर वूमैन किक्रेट होशियारपुर ने कपूरथला को 7 विकेट से हराकर अर्जित की दूसरी जीतः डा. रमन घई Thanesar: युवाओं के सपनों को मिलेगी नई उड़ान, आगे आएं और उठाएं यशस्वी छात्रवृत्ति योजना का लाभ: धर्मवीर सिंह
Logo
Uturn Time
सीनियर वूमैन क्रिकेट मुकाबले में होशियारपुर की दूसरी जीत, कपूरथला पर बड़ी जीत दर्ज
पूजा, निरंका ने बनाए नवाद 78 रन तथा 50 रन व अंजलि, संजना ने झटकाए 4-4 विकेट
होशियारपुर (दलजीत अज्नोहा) : पंजाब किक्रेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित अंतर जिला सीनियर वूमैन किक्रेट टूर्नामेंट के एक दिवसीय 50-50 ओवरों के मैच में होशियारपुर की टीम ने कपूरथला टीम को 7 विकेट से हराकर लगातार दूसरी जीत अर्जित की। इस संबंधी जानकारी देते हुए एचडीसीए सचिव डा. रमन घई ने बताया कि कपूरथला की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 49.2 ओवरों में 204 रन बनाए। जिसमें मुस्कान शर्मा ने 47, सुखमनलीन कौर तथा समरीत कौर ने 30-30 रनों का योगदान दिया। होशियारपुर की ओर से शानदार गेंदबाजी करते हुए अंजलि सीमर व संजना कुमारी ने 4-4 विकेट तथा शिवानी ने कपूरथला के 2 खिलाड़ियों को आउट किया। उन्होंनें बताया कि जीत के लिए 50 ओवरों में 205 रनों का लक्ष्य लेकर बल्लेबाजी करने मैदान में उतरी होशियारपुर की टीम ने 42.1 ओवरों में 3 विकेट के नुकसान पर 205 रन बनाकर 7 विकेट से यह मैच जीतकर अपनी लगातार दूसरी जीत के साथ 4 अंक अर्जित किए। होशियारपुर की ओर से शानदार बल्लेबाजी करते हुए पूजा देवी ने नवाद 78 रन तथा निरंका ने अपनी अच्छी बल्लेबाजी जारी रखते हुए इस मैच में भी 50 रन की पारी खेली। इसके अलावा वंशिका ने 20, मनरीत ओलख ने 16 तथा कप्तान सुहाना ने नवाद 15 रन बनाए। डा. घई ने बताया कि होशियारपुर की टीम ने इस जीत के साथ अपने ए-पूल में दोनों मैच जीतकर 8 अंक अर्जित कर लिए है। होशियारपुर की इस जीत पर एचडीसीए अध्यक्ष डा. दलजीत खेला, विवेक साहनी, ठाकुर योगराज, डा.पंकज शिव, जतिंदर सूद के अलावा समूह एसोसिएशन पदाधिकारियों ने टीम को बधाई दी। टीम की इस बड़ी जीत पर टीम कोच दविंदर कौर कल्याण, सहायक कोच निकिता कुमारी, टीम मैनेजर कुलजीत धामी ने टीम को बधाई दी। इस अवसर पर एचडीसीए सीनियर कोच दलजीत सिंह, सहायक कोच प्रवीण शिंटू, पंकज पिंका, दिनेश शर्मा, अशोक शर्मा आदि ने भी टीम के खिलाड़ियों को उनके बढ़िया प्रदर्शन के लिए बधाई दी। डा. घई ने बताया कि होशियारपुर टीम का अगला मुकाबला जिला रोपड़ टीम के साथ 11 जून को होशियारपुर में खेला जाएगा।