चरणजीत सिंह चन्न
जगरांव/19 दिसंबर। लाजपत राय कन्या विद्यालय, जगराओं में आज सामाजिक जागरूकता को समर्पित नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। इस अवसर पर माननीय न्यायिक अधिकारी नेहा जिंदल, जेजेएमआईसी, जगराओं ने मुख्य अतिथि के रूप में विशेष रूप से शिरकत की। न्याय विभाग से रीडर कमलजीत सिंह भी इस अवसर पर उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय की प्रिंसिपल नीना गुप्ता ने की। विद्यालय के मैनेजर मुकेश कुमार और सचिव विकास मल्होत्रा ने भी आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रम समाज में जागरूकता फैलाने का सशक्त माध्यम हैं। नुक्कड़ नाटक के ज़रिए विद्यार्थियों ने भ्रष्टाचार, नशे की लत और सामाजिक जिम्मेदारी जैसे मुद्दों पर सशक्त प्रस्तुति दी, जिससे उपस्थित दर्शकों को गहराई से सोचने पर मजबूर होना पड़ा। मुख्य अतिथि जेजेएमआईसी नेहा जिंदल ने विद्यार्थियों के उत्साह की प्रशंसा करते हुए कहा कि युवा पीढ़ी ही समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की सबसे बड़ी ताकत है। विद्यालय परिसर में गूंजते संदेशों ने सभी के मन में जागरूकता और जिम्मेदारी का संकल्प जगाया।