BRICS Summit में शामिल होने आए मेहमानों ने Sarafa Bazaar (56 Dukan) में चखा मालवा का स्वाद
इंदौर (Narendra Singh Danu) : मध्य प्रदेश के इंदौर में 9 से 13 जून तक होने वाले ब्रिक्स कृषि सम्मेलन से पहले विदेशी प्रतिनिधियों का आगमन शुरू हो गया है। सोमवार को विभिन्न देशों से पहुंचे मेहमानों का राज्य सरकार ने पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।
शाम को मेहमानों को शहर के मशहूर ‘56 दुकान’ ले जाया गया, जहां उन्होंने मालवा के प्रसिद्ध व्यंजनों का स्वाद लिया। ब्राजील, इथियोपिया, इंडोनेशिया और दक्षिण अफ्रीका से आए प्रतिनिधियों ने शिंकजी, दही बड़ा, पोहा, कचौड़ी, पेटिस और साबूदाना खिचड़ी जैसे स्थानीय व्यंजनों का आनंद लिया।
आयोजन के दौरान स्वच्छता और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा गया। साथ ही शास्त्रीय संगीत की प्रस्तुति ने माहौल को सांस्कृतिक रंग दिया। विशेषज्ञों ने मेहमानों को इंदौर के इतिहास, खानपान और स्वच्छता मॉडल के बारे में जानकारी दी।
‘56 दुकान’ परिसर को विशेष रूप से सजाया गया था और विदेशी मेहमानों के लिए बहुभाषी अनुवादकों की भी व्यवस्था की गई। कार्यक्रम में नगर निगम और स्मार्ट सिटी के अधिकारी भी मौजूद रहे।