अमृतसर 08 जनवरी : गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व पर अमृतसर मुख्य डाकघर में सरबत के भले की अरदास की गई व चाय पकोड़े का लंगर लगाया गया
सर्वंशदानी, शाह-ए-शहंशाह, दशमेश पिता श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के पावन प्रकाश पर्व के अवसर पर हर साल की तरह इस साल भी अमृतसर मुख्य डाकघर में सरबत के भले की अरदास की गई व चाय-पकोड़े का लंगर लगाया गया।
प्रवीण प्रसून, अधीक्षक डाकघर (मुख्यालय) द्वारा कहा गया कि राष्ट्रभक्ति, धर्मनिष्ठा और वीरता के प्रतीक, सिख पंथ के दसवें गुरु और खालसा पंथ के संस्थापक, सरबंस दानी, दशमेश पिता श्री गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज के प्रकाश पर्व पर आयोजित लंगर का शुभारंभ कर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। इस अवसर पर सभी को प्रकाश पर्व की शुभकामनाएं दीं तथा अरदास करके सर्व कल्याण की प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि मानवता की रक्षा के लिए दशमेश पिता श्री गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज की धर्मनिष्ठा, त्याग, साहस और समर्पण सदैव देशवासियों को प्रेरित करती रहेंगी।
अमृतसर डाक विभाग के कर्मचारियों द्वारा संगतों को परशाद वितरण किया गया। इस मौके पर श्री धीरज कुमार, कार्यालय पर्यवेक्षक (मुख्यालय), श्री मनोज शर्मा (निरीक्षक डाकघर) व अन्य मौजूद रहे।
==-