बीएनएस के अंतर्गत केस दर्ज
डेराबस्सी 06 Jan : पुलिस थाना डेराबस्सी में दर्ज एफआईआर नंबर 3 दिनांक 04 जनवरी 2026 के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चोरी के तीन दोपहिया वाहन बरामद किए हैं। यह मामला धारा 303(2) बीएनएस के अंतर्गत दर्ज किया गया है।
पुलिस के अनुसार, इस मामले में नामजद आरोपी लव बख्शी पुत्र अशोक बख्शी, निवासी गांव टापरिया, तहसील रायपुर रानी, जिला पंचकूला (हरियाणा) से पूछताछ के दौरान अहम सुराग मिले। इसके आधार पर पुलिस ने 04 जनवरी 2026 को आरोपी की निशानदेही पर बिना नंबर की हीरो होंडा स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की।
इसके बाद 05 जनवरी 2026 को पुलिस ने एक और कार्रवाई करते हुए टीवीएस एक्टिवा स्कूटी नंबर HR 71 J 3359 को बरामद किया। वहीं, 06 जनवरी 2026 को पुलिस को एक और सफलता मिली, जब हीरो होंडा स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल नंबर HR 99 VX (T) 3778 को भी अपने कब्जे में लिया गया।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बरामद किए गए सभी वाहन चोरी के मामलों से संबंधित बताए जा रहे हैं। पुलिस द्वारा वाहनों के मालिकों की पहचान की जा रही है और मामले की गहन जांच जारी है। आरोपी से पूछताछ के आधार पर और भी खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।
डेराबस्सी पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।