चंडीगढ़, 1 जनवरी।
नव वर्ष के अवसर पर सुरक्षा कर्मचारी यूनियन–589 एवं जीएमसीएच-32 कॉन्ट्रैक्ट एसके वर्कर्स यूनियन की ओर से अस्पताल प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों को फूलों का गुलदस्ता भेंट कर नए साल की शुभकामनाएं दी गईं।
इस अवसर पर यूनियन प्रतिनिधियों ने माननीय डायरेक्टर प्रिंसिपल श्री गुरविंदर पाल धामी, माननीय मेडिकल सुपरिटेंडेंट श्री देसरी हरीश तथा माननीय सुरक्षा अधिकारी डॉ. अमनदीप सिंह से मुलाकात कर उन्हें नव वर्ष की बधाई दी। साथ ही सुरक्षा कर्मचारियों से जुड़ी कुछ छोटी-छोटी मांगों और समस्याओं को उनके समक्ष रखा गया।