पंजाब/यूटर्न/ 16 मार्च। लुधियाना में लूट की वारदात सामने आई है। चिप्स-लेज़ की सप्लाई करने वाले एक कारोबारी के कर्मचारी से कुछ युवकों ने मारपीट कर नकदी और मोबाइल फोन छीन लिया। पुलिस ने एक नामजद और दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता विकास शर्मा पुत्र देशराज निवासी मकान नंबर 7149, ट्यूबवेल वाली गली नंबर 6, गोबिंद नगर ने पुलिस को बताया कि वह लेज़/चिप्स की एजेंसी का कारोबार करता है। उसके कर्मचारी सतीश कुमार और संदीप सिंह माल की सप्लाई देने के लिए टाटा ऐस (छोटा हाथी) पर गए हुए थे। सतीश कुमार का फोन आया कि जब वे पार्टियों को माल सप्लाई कर भुगतान इकट्ठा करने के बाद अट्टी रोड के पास वर्धमान किरयाना स्टोर के नजदीक पहुंचे तो वहां दो अज्ञात युवकों ने जबरन उनका छोटा हाथी रुकवा लिया। आरोप है कि संदीप सिंह ने भी उन युवकों के साथ मिलकर विकास शर्मा के साथ मारपीट की। इसके बाद आरोपियों ने उससे करीब 54,000 रुपये की नकदी और मोबाइल फोन छीन लिया और मौके से फरार हो गए। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर आरोपी संदीप सिंह पुत्र परमिंदर सिंह निवासी गली नंबर 8, सूरज नगर, शिमलापुरी समेत दो अज्ञात युवकों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 309(2) और 3(5) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।सिंह ने किया और अंत में खुली चर्चा के साथ सत्र का समापन हुआ।