चंडीगढ़, 28 जनवरी : पंजाब सरकार ने अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (ADGP) ए.के. पांडे को विशेष मामले में एक साल का सेवा विस्तार देने का निर्णय लिया है।
गृह विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार ADGP ए.के. पांडे 31 जनवरी 2026 को सेवानिवृत्त होने वाले थे, लेकिन अब वह 1 फरवरी 2026 से 31 जनवरी 2027 तक अपने पद पर सेवाएं देते रहेंगे।
सरकार के इस फैसले को पंजाब पुलिस के प्रशासनिक ढांचे को मजबूती देने की दिशा में अहम माना जा रहा है।