Advertisement
uturntime
Breaking
नशा तस्करों की जानकारी पुलिस को दें, नाम रहेगा गुप्त: एसएसपी अंकुर गुप्ता पुलिस को देख लिफाफा फेंक कर भागने लगा युवक, पीछा कर पकड़ा; 10 ग्राम चिट्टा बरामद 10 नशीली गोलियों सहित एक व्यक्ति काबू मेहनत करो, आगे बढ़ो और जिंदगी को करो इन्जॉय: औजला शिरोमणि अकाली दल की महिला विंग ने मुख्यमंत्री का पुतला फूंका। सतलुज क्लब में जाली शिक्षा डिग्री की आधार पर मेम्बरशिप मामले ने पकड़ा तूल बठिंडा ड्रग्स मामले में आरोपी की बिल्डिंग पर चला बुलडोजर, संपत्ति गिराई प्रॉपर्टी विवाद को लेकर पंजाब के नामी प्रॉपर्टी कारोबारियों में छिड़ा ग्रह युद्ध बिना आधार के बदलाव: BJP की पंजाब पिच का सामना हकीकत से दुबई में ईरान का ड्रोन हमला, कहा - युद्ध लंबा खींचने से नहीं डरते तीन लोगों पर केस दर्ज, डीएफओ के आदेश पर विभागीय जांच शुरू स्त्री: सृष्टि की जननी और अंतहीन संघर्ष की महागाथा
Logo
uturntime
सब्जी मंडी बाहर निगम की जमीन पर वाहन खड़े करवा हो रही अवैध वसूली, वहीं मल्टीस्टोरी पार्किंग की बैक साइड करप्शन जोरों पर राजदीप सिंह सैनी लुधियाना/यूटर्न/14 जनवरी। लुधियाना के चुनिंदा पार्किंग ठेकेदारों पर नगर निगम इतना मेहरबान है कि वह चाहें जितने मर्जी नियम तोड़े, लेकिन न तो उन्हें रोका जाएगा और न ही उनके खिलाफ एक्शन लिया जाएगा। दो ताजे मामले लुधियाना की सबसे बड़ी जालंधर बाइपास स्थित सब्जी मंडी और नगर निगम जोन-ए के पास मौजूद मल्टीस्टोरी पार्किंग की बैक साइड़ के सामने आए है। चर्चा है कि मंडी के बाहर नगर निगम की जगह सड़क के फुटपाथों पर ही अवैध तरीके से जुगाड़ू रेहड़े व गाड़ियां खड़ी करके उनसे अवैध वसूली की जा रही है। चर्चा है कि रोजाना इन जुगाड़ू रेहड़ों और गाड़ियों से 100 से 200 रुपए लिए जाते हैं। हैरानी की बात तो यह है कि वह मंडी के बाहर सड़क निगम की है, वह ठेके में शामिल नहीं है। फिर ठेकेदार या कोई और कैसे वहां वसूली कर सकता है। अवैध वसूली आखिर कर कौन रहा है, यह चर्चा का विषय बना हुआ है। वहीं दूसरी तरफ चर्चा है कि निगम जोन-ए के बाहर मल्टीस्टोरी पार्किंग की बैक साइड़ पर निगम की जमीन पर अवैध तरीके से गाड़ियां खड़ी कर उनसे रोजाना 500 से एक हजार रुपए की वसूली की जा रही है। अब देखना होगा कि क्या नगर निगम के आला अधिकारी और तहबाजारी टीम इस मामले में कोई एक्शन लेगी या अवैध वसूली करने वालों का साथ देकर भ्रष्टाचार को बढ़ावा देगी। फुटपाथ पर वाहन खड़े करवा हो रही अवैध वसूली चर्चा है कि सब्जी मंडी में रोजाना तड़के जुगाड़ू रेहड़े और कुछ माल ढोहने वाली गाड़ियों के चालक सब्जियां लेने के लिए आते हैं। उनकी तरफ से मंडी के बाहर सड़क और फुटपाथ पर ही वाहन खड़े करके सब्जियां वाहनों में भरी जाती है। उनसे रोजाना 100 से 200 रुपए लिए जाते हैं। यह वाहन 1-2 नहीं बल्कि सैकड़ों में आते हैं। जिसके हिसाब से रोजाना 20 से 30 हजार रुपए की अवैध वसूली हो रही है। हालांकि सड़क पर वाहन खड़े करने पर ट्रैफिक जाम भी होता है। लेकिन सरेआम वाहन चालक और अवैध वसूली करने वाले नियम तोड़ रहे हैं। फिरोजगांधी मार्केट की तर्ज पर मंडी में भी फुटपाथ कब्जाए एक तरफ जहां फिरोजगांधी मार्केट में फुटपाथों पर कब्जे किए हुए हैं, उसी तर्ज पर अब सब्जी मंडी में भी फुटपाथ कब्जा लिए गए हैं। फिरोजगांधी मार्केट में ठेकेदार द्वारा वाहन फुटपाथ पर खड़े करके अवैध वसूली की जा रही है। जबकि उसी तरह कुछ लोगों की और से मंडी के बाहर भी फुटपाथ कब्जे में लेकर वाहन खड़े करके अवैध वसूली शुरु कर दी गई है। मल्टीस्टोरी पार्किंग की बैक साइड हो रहा बड़ा खेल वहीं चर्चा है कि नगर निगम जोन-ए के बाहर मल्टीस्टोरी पार्किंग के पीछे नगर निगम की खाली पड़ी जमीन पर वाहन खड़े करवाकर उनसे रोजाना 500 से 1000 रुपए तक की अवैध वसूली की जा रही है। चर्चा है कि अकालगढ़ मार्केट, चौड़ा बाजार समेत अन्य बाजारों में वाहन चालक माल लोड करने के लिए आते हैं। जिसके चलते उनके वाहन मल्टीस्टोरी पार्किंग की बैक साइड निगम की जमीन पर खड़े करके उनसे अवैध वसूली की जाती है। वहीं पर लोग माल लाकर गाड़ी में लोड करके ले जाते हैं। हैरानी की बात तो यह है कि जोन-ए निगम का मुख्य ऑफिस है। जहां निगम कमिश्नर, एडिशनल कमिश्नर, मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर समेत तमाम अधिकारी बैठते हैं। फिर भी वहां इस तरह की धांधली हो रही है। क्या अब आला अधिकारी व तहबाजारी टीम लेगी एक्शन वैसे तो आए दिन निगम अफसरों और तहबाजारी टीम द्वारा अवैध कब्जे छुड़वाने के दावे कर वीडियो व प्रैस नोट जारी किए जाते हैं। अब देखना होगा कि इस मामले में अधिकारी व तहबाजारी टीम के अधिकारी कोई एक्शन लेगें या नहीं। वहीं चर्चा है कि अवैध कब्जे हटवाने में चर्चित इंस्पेक्टर विपिन हांडा भी मल्टीस्टोरी पार्किंग के नीचे बने दफ्तर में अक्सर बैठते हैं। लेकिन हैरानी की बात तो यह है कि वहीं कुछ दूरी पर अवैध वसूली होने की चर्चाएं है। अब देखना होगा कि इंस्पेक्टर विपिन हांडा सब्जी मंडी और पार्किंग की बैक साइड के अवैध कब्जे हटवा पाते हैं या नहीं। जल्द लिया जाएगा एक्शन सब्जी मंडी के बाहर अवैध कब्जों की जानकारी नहीं है। जल्द इस पर एक्शन लिया जाएगा। किसी भी जगह पर अवैध कब्जे नहीं होने दिए जाएंगे और न ही किसी को अवैध वसूली करने की जाएगी। ---