जालंधर/यूटर्न/9 मार्च। जालंधर के थाना नंबर-2 में रेड कर विजिलेंस ने एएसआई को रिश्वत लेते पकड़ा। विजिलेंस टीम ने बताया कि एएसआई के बारे में किसी पीड़ित ने शिकायत दी थी। इस पर कार्रवाई करते हुए टीम ने एएसआई को 8 हजार रुपए रिश्वत मनी के साथ अरेस्ट कर लिया। एएसआई की पहचान गोपाल के रूप में हुई है। विजिलेंस टीम ने बताया कि गोपाल पीड़ित को धमकी दे रहा था कि तुम्हें किसी केस में फंसा देंगे। आरोपी ने ऐसा न करने के लिए कहा तो एएसआई ने इसके बदलने में 8 हजार रुपए मांगे। इसकी शिकायत पीड़ित ने विजिलेंस को दी। इस पर जाल बिछाकर टीम ने एएसआई को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया। विजिलेंस अधिकारियों ने बताया कि एएसआई के खिलाफ ये कार्रवाई भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत की गई है। विजिलेंस अधिकारियों के मुताबिक इस मामले संबंधी थाना 2 से रिकॉर्ड हासिल किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि एएसआई की गिरफ्तारी के बाद थाने में हंगामा भी हुआ, लेकिन विजिलेंस टीम ने किसी की एक नहीं सुनी और एएसआई को अपने साथ ले गई।
---