Uturn Time
Breaking
चंडीगढ़ के डीजीपी ने किया सेंसस 2027 का ऑनलाइन सेल्फ-एन्यूमरेशन, जनता से भी भागीदारी की अपील रामदरबार में ड्रग नेटवर्क पर मौलीजागरां थाना पुलिस की दबिश, सप्लायर फरार बाल विवाह के खिलाफ एमसी चंडीगढ़ का संकल्प, अधिकारियों ने ली शपथ स्वच्छता के संदेश के साथ निकली स्वच्छ साइकिल रैली, चीफ इंजीनियर ने कई सेक्टरों में किया निरीक्षण सेक्टर-49 थाना पुलिस ने स्नैन्चिंग मामले में महिला आरोपी को दबोचा गुरु नानक ग्लोबल फाउंडेशन की बड़ी पहल, युवाओं और किसानों के लिए नई योजनाओं की शुरुआत 23 अप्रैल को यूटी सचिवालय पर शिक्षकों का धरना, लंबित मांगों पर प्रशासन को चेतावनी धनास लेक के पास हथियार सहित कुख्यात युवक गिरफ्तार, लूट की साजिश नाकाम चंडीगढ़ इंडस्ट्रियल एरिया को बड़ी राहत, एफएआर बढ़ाने के प्रस्ताव को मंजूरी आईटी पार्क थाना में नव नियुक्त थाना प्रभारी मिनी भारद्वाज का भव्य स्वागत, जनता ने जताया भरोसा डिटेक्टिव स्टॉफ पंचकूला टीम ने अवैध पिस्टल व 2 जिंदा कारतूस सहित आरोपी गिरफ्तार को किया गिरफ्तार, उत्तरप्रदेश से खरीदा, 2 दिन के पुलिस रिमांड पर नशा तस्करी पर वार : एंटी नारकोटिक्स सेल ने 8 किलो (भुक्की) सहित दो आरोपी गिरफ्तार किए, दोनों आरोपी 5 दिन के पुलिस रिमांड पर
Logo
Uturn Time
पंचकूला 8 मार्च | विश्वास फाउंडेशन ने गुरुदेव श्री स्वामी विश्वास जी के आशीर्वाद से श्री माता मनसा देवी श्राइन बोर्ड व इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी जिला शाखा पंचकूला के सहयोग से माता मनसा देवी परिसर में रक्तदान शिविर लगाया। रक्त लेने से पहले डॉक्टरों की टीम ने रक्तदाताओं का चेकअप किया, डॉक्टरों ने बताया कि रक्तदान करने से किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं होती है। बल्कि रक्तदान करने से व्यक्ति को गर्व महसूस होता है। विश्वास फाउंडेशन की अध्यक्ष साध्वी नीलिमा विश्वास ने बताया कि शिविर में ब्लड बैंक होमी भाभा कैंसर इंस्टिट्यूट, न्यू चंडीगढ़ की टीम ने डॉक्टर नवीन बंसल द्वारा नियुक्त डाक्टरों की देखरेख में 34 यूनिट्स रक्त एकत्रित किया। रक्तदान शिविर में आये सभी रक्तदानियों को प्रशंसा पत्र व गिफ्ट देकर प्रोत्साहित किया गया। इस अवसर पर विश्वास फाउंडेशन से सत्य भूषण खुराना, मदन नागपाल, पवन मनचन्दा, श्याम सुंदर साहनी, प्रदूमन बरेजा ब्लड बैंक का स्टाफ व अन्य गणमान्य अतिथि मौजूद रहे।